फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   चार दिन बाद खुले बैंक, एटीएम बंद

चार दिन बाद खुले बैंक, एटीएम बंद

Tue, 03 Oct 2017 11:32 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
चार दिन बाद खुले बैंक, एटीएम बंद
बैंकों से धक्का-मुक्की खाकर लौटे उपभोक्ता
विज्ञापन


बस्ती।
चार दिन के अवकाश के बाद बैंकों में मंगलवार को सामान्य तौर पर कामकाज हुआ। लेकिन ग्राहक फायदे की जगह धक्का खाते रहे। शहर से लेकर हर्रैया, भानपुर, रुधौली आदि तहसीलों में भी यही हाल रहा।
शहर के एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक में अच्छी खासी भीड़ सुबह साढ़े नौ बजे ही जमा हो गई। शहर में लगे करीब 35 एटीएम में से कई खाली हो चुके थे। इसलिए रकम निकालने के लिए बैंकों में ज्यादा भीड़ रही। हालांकि, कुछ एटीएम से दोपहर तक निकासी हुई। दुर्गापूजा महोत्सव शहर में चलने के कारण ग्रामीणांचल के लोग भी एटीएम पर लाइन लगाए रहे।
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बैंक प्रबंधन ने भी भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर रखा था। ताकि भुगतान पाने में ज्यादा समय बर्बाद न करना पड़े। सबसे ज्यादा भीड़ एसबीआई की शाखा में रही। यहां लगा एटीएम भी 11 बजते-बजते ही खाली हो गया। बैंक आफ बड़ौदा में भीड़ सामान्य रही और कम उपभोक्ताओं की वजह से यहां का एटीएम भी चलता रहा। भानपुर कस्बे और शंकरपुर में दुकानदारों ने बैंकों में सिक्का नहीं लिए जाने की डीएम से शिकायत की। संपूर्ण समाधान दिवस में शंकरपुर में टॉफी की दुकान चलाने वाले बृजेश कुमार, भानपुर निवासी अंबरीश श्रीवास्तव, राकेश कुमार, सूर्यप्रकाश ने सिक्का न लेने वाले कस्बे के दुकानदारों की जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम अरविंद कुमार सिंह ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शाखा प्रबंधक एसबीआई भानपुर मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि चार दिन की छुट्टी से थोड़ी भीड़ है। फिर भी कार्य तेजी से किया जा रहा है। एटीएम से 11 बजे तक 55 ट्रांजेक्शन हुए हैं। सिक्का नहीं लिए जाने की बात मेेरे संज्ञान में नहीं है। उपभोक्ता और दुकानदार बैंक आकर सिक्कों को जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी प्रतिनिधि के मुताबिक बैंकों में भारी भीड़ रही। रकम निकालने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। धन जमा करने और पासबुक में एंट्री कराने में भी काफी समय लोगों को गंवाना पड़ा। छावनी में पीएनबी, एसबीआई तथा पूर्वांचल बैंक की शाखा है। तीनों शाखाओं पर बडी़ संख्या में लोग बैंक खुलते ही अंदर प्रवेश किए। सबसे अधिक भीड़ 40 हजार से अधिक उपभोक्ताओं वाला बैंक पीएनबी की शाखा पर रही। इस शाखा के उपभोक्ता परदेशी, जयराम, रमेश कुमार, प्रभावती आदि ने बताया कि लगभग डेढ़ घंटे तक लाइन में रहने के बाद रकम मिल सकी। पासबुक छपाने में भी धक्का-मुक्की के बीच काफी समय लगा। एसबीआई का एटीएम चालू रहा, लेकिन पीएनबी का कैश देने वाला एटीएम कैश न होने के कारण बंद रहा, जबकि कैश जमा करने वला एटीएम चालू रहा। मंगलवार के दिन साप्ताहिक बाजार लगने के कारण छावनी के बैंकों में वैसे भी हमेशा भीड़ रहती है, लेकिन चार दिन बाद बैंक खुलने के कारण भीड़ का दबाव अधिक रहा।

रुधौली तहसील मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक में दोपहर तक भीड़ रही। यहां कर्मचारियों की तत्परता से ग्राहकों को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। व्यवस्था बनाई गई थी कि निकासी फॉर्म के माध्यम से 10 हजार से नीचे की निकासी के लिए बैंक के पास स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर होगी। जबकि पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक पर भीड़ रही। लोगों को तीन-तीन घंटे बैंक की लाइन में रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed