फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   प्रसूता के इलाज में लापरवाही की शिकायत

प्रसूता के इलाज में लापरवाही की शिकायत

Sun, 01 Oct 2017 11:35 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रसूता के इलाज में लापरवाही की शिकायत
प्रसूता के इलाज में लापरवाही की शिकायत
विज्ञापन


दुबौलिया।
क्षेत्र के मलिकपुर निवासी घनश्याम पुत्र झिनकान ने प्रसूता के इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत सीएमओ और एसओ से की है। कहा है कि माझा अखनपुर निवासी एक अप्रशिक्षित डॉक्टर के इलाज से पुत्रवधू के पेट में बच्चा मर गया। कथित डॉक्टर की पत्नी विशेषरगंज में मेडिकल स्टोर खोल रखी है। जहां पर लोगों का इलाज किया जाता है।

शिकायत में कहा है कि डॉक्टर पति के कहने पर उसकी पत्नी को विशेषरगंज मेडिकल स्टोर पर दिखाया। सात महीने तक इलाज करती रही। छह सितंबर को दुकान पर महंगी दवा के नाम पर 2750 रुपये ले लिया। मगर दवा खिलाने बाद कोई सुधार नहीं हुआ। उसकी तबीयत खराब होती चली गई। अचानक रक्तस्राव शुरू हो गया। कथित डॉक्टर पत्नी ने गर्भपात कराने की सलाह दी। बताया कि तभी जान बच सकती है। लेकिन कथित डॉक्टर पति की सलाह पर दोबारा पत्नी को दवा एवं सुई लगवा दी। इससे तबीयत और खराब हो गई। बाद में 10 सितंबर को रीना को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने आंत में सड़न बताई। परिजनों के मुताबिक गलत दवा खिलाने के कारण ऐसा हुआ है। डॉक्टरों ने गर्भ से मृत बच्चे को बाहर निकाला तब जाकर प्रसूता की जान बची। पीड़िता की ओर से अप्रशिक्षित डॉक्टर और उसकी पत्नी के खिलाफ जांच करके कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed