फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   महिला शिक्षामित्र की गोरखपुर में मौत

महिला शिक्षामित्र की गोरखपुर में मौत

Wed, 27 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
महिला शिक्षामित्र की गोरखपुर में मौत
बस्ती। सल्टौआ गोपालपुर ब्लाक के भगवानपुर प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षामित्र नीतू चौधरी (25) ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। उसने 16 सितंबर को फंदा लगा लिया था। परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां से बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। गोरखपुर में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस उसका शव परिवार वालों को सौंपेगी।
विज्ञापन

परिवार वालों के अनुसार इसी साल मई में नीतू की शादी सिसवा बुजुर्ग निवासी अवध नरायन से हुई थी। शादी में विदाई हो गई थी। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद वह मायके आ गई। जून में वह फिर ससुराल आ गई। जुलाई में फिर वापस मायके आ गई। मायके वालों का कहना है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर अवध नरायन से नीतू की अनबन हो गई। 16 सितंबर को उसने अपने खरपैल के मकान में दुपट्टे का फंदा लगा लिया। हालांकि मां की नजर पड़ गई और शोर मचाने लगी। तमाम लोग जुटे और फंदा खोलकर आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed