{"_id":"59972ab94f1c1b2a5f8b4ab9","slug":"101503079097-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुता काटने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुता काटने से युवक की मौत
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
मैकेनिक ने की आत्महत्या
कलवारी।
क्षेत्र के कुसौरा बाजार में बिजली मोटर बनाने वाले मकैनिक ने रहस्यमय हालात में आत्महत्या कर ली। पत्नी का कहना है कि वह किसी का बिजली का मोटर रिपेयरिंग करके लाते समय ऑटो में भूल आए थे। इसके लिए ग्राहक पांच हजार रुपये या मोटर के लिए दबाव बना रहा था।
18 वर्ष पहले गौर थाने के सिटकोहर निवासी पवन कुमार की शादी कुसौरा बाजार में इंद्रावती के साथ हुई। इंद्रावती के अनुसार इधर करीब लगभग चार वर्ष से वह अपने पति व चारों बच्चों 16 वर्षीय आकाश, 13 वर्षीय विकास, 10 वर्षीय शालू तथा 8 वर्षीय सलोनी के साथ अपने पिता की दी हुई झोपड़ी में कुसौरा आकर रहने लगी। बृहस्पतिवार को सब लोग खा-पीकर सोए। सुबह भीतर मुंडेर के बांस में बंधे दुपट्टे के फंदे से पवन कुमार लटकते हुए पाया गया। पत्नी इंद्रावती ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को काफी नशे में धुत होकर घर आए थे। मुझसे पांच हजार रुपये मांग रहे थे। सुबह पैसे का इंतजाम करने को कहकर वह अपनी मां के पास चली गई। सुबह बेटी शालू ने आकर देखा तो शव लटक रहा था। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा का कहना है कि चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।