{"_id":"598f49304f1c1bfe538b4857","slug":"101502562608-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धांजलि के साथ निकली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धांजलि के साथ निकली तिरंगा यात्रा
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धांजलि के साथ निकली तिरंगा यात्रा
बस्ती। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मारे गए मासूमों और स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन कर भाजपा की तिरंगा यात्रा शनिवार को निकली। अस्पताल चौराहे के पास से सांसद हरीश द्विवेदी ने शुभारंभ किया।
मानस प्रभा भवन जिला अस्पताल चौराहे से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह पांडेय बाजार, मंगल बाजार, हड़िया चौराहा, मनौरी, भिटिया, वाल्टरगंज, हर्दिया, बड़ेवन होते हुए सुभाष तिराहे पर संपन्न हुई। सांसद हरीश द्विवेदी और जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने केंद्र सरकार की नीतियों का बखान किया। उन्होंने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना पर दुख जताया कहा कि इसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। सरकार घटना की उच्चस्तरीय जांच करा रही है। घटना के कारण कार्यक्रम को संक्षिप्त कर दिया गया है। इस दुखद घड़ी में प्रदेश और केंद्र की सरकार नौनिहालों के परिजनों के साथ खड़ी है। तिरंगा यात्रा लगातार 30 अगस्त तक चलेगी। इस मौके पर केके सिंह, अश्वनी उपाध्याय, सुखराम गौड़, राजेश पाल चौधरी, प्रमोद पांडेय, पुष्कर मिश्र, राकेश श्रीवास्तव, सतीश सोनकर, आशीष शुक्ल, भानुप्रकाश मिश्र, विवेकानंद मिश्र, नितेश शर्मा, अमृत वर्मा, अभिनव उपाध्याय, आलोक पांडेय, सतेंद्र सिंह, भोलू आदि मौजूद रहे।
निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा
सोनहा। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को रुधौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजय प्रताप जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जिनवां ,भितरी पचानू, मझौवा खुर्द, बसथनवा, रामनगर, भिरिया ऋतुराज, चक्कर चौराहा, सोनहा कस्बा, बैडा पुल, उकडा पोखरा, भानपुर में समाप्त हुई। इस दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में हुई बच्चों की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर राकेश शर्मा, पिन्टू शर्मा, श्याम लाल सैनी, लवकुश पांडेय, महेश सिंह, हनुमन्त तिवारी, लक्ष्मी मिश्रा, सुनील पांडेय, अतुल लाल श्रीवास्तव, जगदीश उपाध्याय, मनोज सिंह, उमेश यादव, बब्लू सिंह, विजय कन्नौजिया, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।