{"_id":"593bdeb64f1c1b26608b456a","slug":"101497095862-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख के गबन में प्रधान व सेक्रेटरी पर दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लाख के गबन में प्रधान व सेक्रेटरी पर दर्ज होगा मुकदमा
Updated Sat, 10 Jun 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्त्येष्टि स्थल और पंचायत भवन के निर्माण में धांधली के मामले में प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी हो रही है। दोनों पर 20 लाख रुपये के गबन करने का आरोप है। मामला ब्लॉक परशुरामपुर के ग्राम नरायनपुर से जुड़ा हुआ है। सीडीओ हर्षिता माथुर ने बताया कि जांच के बाद सरकारी धन के गबन करने का मामला सामने आया। इसके लिए प्रधान शिवशंकर और सेक्रेटरी नरोत्तम को नोटिस जारी किया गया है, और विधिक कार्रवाई करने के लिए राय मांगी गई है।
नरायनपुर गांव के अनिल कुमार मिश्र ने सीडीओ से इस बारे में शिकायत की थी। इस पर सीडीओ जिला प्रशिक्षण अधिकारी से जांच कराया। जांच में ग्राम निधि प्रथम से अन्त्येष्टि स्थल के निर्माण में 24.11 लाख में 13.11 लाख और पंचायत भवन के निर्माण में 17.46 लाख में से 7.67 लाख सहित कुल 20.78 लाख रुपये का गबन पाया गया। जांच रिपोर्ट में दोनों के विरुद्घ कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है। इससे पहले अन्त्येष्टि स्थल निर्माण में आठ करोड़ के गबन के आरोप में 38 प्रधान और 38 सेक्रेटरी को नोटिस जारी किया गया है।