{"_id":"65a02d2e6653c8e84101a37a","slug":"100-bigha-crop-drowned-in-ganeshpur-due-to-canal-cut-basti-news-c-207-1-sgkp1006-9913-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नहर कटने से गनेशपुर में 100 बीघा फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नहर कटने से गनेशपुर में 100 बीघा फसल डूबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर विभागीय टीम ने दुरुस्त किया नहर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नगर बाजार/ गनेशपुर(बस्ती) सदर क्षेत्र के के गनेशपुर स्थित सरयू नहर खण्ड गोण्डा बभनान रजवाहा से निर्माणाधीन नहर में पानी छोड़ देने के कारण नहर कट गयी। इससे किसानों की 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों की सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक दयाराम चौधरी व अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रियाजुल हसन ने उच्च अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को मामले से अवगत कराया। स्थानीय ग्रामीण मिट्टी व बोरा डालकर फसलों को बचाने में जुट गए। अचानक पानी छोड़ देने से नहर की कमजोर दीवार टूट गई और पानी तेजी से खेतों में फैल गया।
इसकी सूचना मिलते ही विभाग की ओर से जेसीबी से कटे हुए नहर के पानी को रोकने के लिए जेसीबी से मिट्टी डालकर किसी तरह पानी का बहाव बंद कराया। नहर के रिसाव के चलते जमीरूल हसन, नजरूल हसन, गंगा राम, बकरीदन, रहमतुल्लाह, नजीर, जान मो., मो. कमर, वजीर हसन, दुक्खी, सीताराम सहित तमाम किसानों की गेहूं, सरसो आदि का फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है।