फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10 sub helth center in gaur soon

गौर में बनेंगे दस उप स्वास्थ्य केंद्र

Fri, 04 Nov 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
10 sub helth center in gaur soon
गौर में बनेंगे दस उप स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन

- मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
- केंद्र पर विकलांगों के लिए रैंप व बाथरूम भी बनाए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर उतारने एवं गर्भवती महिलाओं की जांच व बच्चों के टीकाकरण सहित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए शासन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर अंतर्गत दस ग्राम पंचायतों में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। उप केंद्रों पर विकलांगों के लिए रैंप एवं बाथरूम भी उपलब्ध होगा। जहां मरीजों को सभी सुविधाएं मुहैया होंगी।
गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत कुल 26 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहे हैं।जिसमें छह स्वास्थ्य केंद्र किराए के भवन में चल रहा है। जबकि शासन के निर्देश पर 10 नए उप केंद्र बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। जिन ग्राम पंचायतों में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने हैं।वहां पर जमीन की तलाश की जा रही है। एक केंद्र के निर्माण पर 31 लाख 86 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। उप केंद्रों में विकलांगों के लिए रैम्प एवं बाथरूम भी निर्माण होगा। इन सेंटरों पर एएनएम तैनात रहेंगी। जहां उन्हें स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर पहुंचाना होगा। इसके साथ ही प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को टीकाकरण करेंगी और गर्भवती महिलाओं की जांच एवं बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। उपकेंद्र पर ही आशा,आंगनबाड़ी और एएनएम की संयुक्त बैठक सुनिश्चित कराया जाएगा जिससे मरीजों को सभी जानकारियां समय से मिल सके।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ अमरजीत बरई ने बताया कि दस नए उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हो जाने पर गांव में ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत धधरिया, खुटहना, मुस्लिम पैकोलिया, कठौतया सावडीह में निशुल्क जमीन उपलब्ध हो गई है। यहां बहुत जल्द निर्माण प्रक्रिया चालू हो जाएगा। बाकी अन्य ग्राम पंचायतों में जमीन की तलाश की जा रही है। स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन एवं टीकाकरण को लेकर सभी एएनएम को सख्त निर्देश दिया गया है कि नियमित उपकेंद्र पर उपस्थित होकर टीकाकरण और मीटिंग करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इन ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे उप केंद्र
मझौआ दूधनाथ, खुटहना, गयाजीतपुर, असनहरा, मुस्लिम पैकोलिया, महुआ बरगदवा, जलालाबाद, धधरिया, बेलवा राजा, कठौतिया सावडीह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed