{"_id":"620aa20403eeb5321172889a","slug":"1-young-girl-reached-at-lover-home-for-marraige-basti-news-gkp426951476","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, शादी पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, शादी पर अड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, शादी के लिए अड़ी
दुबौलिया (बस्ती )। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की उन्नीस वर्षीय युवती सोमवार दोपहर अपनी दादी के साथ थाना क्षेत्र के ही एक गांव में प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां पहुंच कर वह प्रेमी संग शादी करने पर अड़ गई। इस बीच प्रेमी युवक घर छोड़कर गांव में चला गया।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार दोपहर थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी अठारह वर्षीय प्रेमी एक युवक के घर अपनी दादी के संग पहुंच गई। वह युवक के साथ रहने की जिद करने लगी। प्रेमिका ने बताया कि उसके माता- पिता ने घर से बाहर कर दिया है। इसलिए मजबूरी में वह यहां आई है। उसने दावा किया कि प्रेमी भी उससे शादी करना चाहता है। लेकिन, उसके घर वालों ने घर में रखने से इनकार कर दिया है। युवक के घर वालों ने बताया कि युवक के माता-पिता की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। अभी वह नाबालिग है। ऐसे में कैसे दोनों की शादी कर सकते हैं। दोनों को गांव वालों ने काफी समझाया-बुझाया। लेकिन, युवती घर पर रहने की जिद पर अड़ी है। दुबौलिया एसओ मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। यदि किसी पक्ष से लिखित शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।