{"_id":"622b8d40e66d7857cd2159be","slug":"1-lac-above-tb-pataint-screening-basti-news-gkp42965435","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान में 1,25,124 की हुई स्क्रीनिंग, 19 मरीज चिह्नित.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान में 1,25,124 की हुई स्क्रीनिंग, 19 मरीज चिह्नित.....
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा लाख से अधिक की हुई स्क्रीनिंग, 19 मरीज चिह्नित
बस्ती। टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के तहत राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में जारी अभियान में अभी तक कुल 1,25,124 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें कुल 19 मरीजों को चिह्नित किया गया है।
स्वास्थ्य टीम ने शुक्रवार को टीबी यूनिट हर्रैया के जुड़इपुर एवं टीबी यूनिट कप्तानगंज के सोमा, पगार, बैहार गांव में जाकर टीम के सदस्यों के कार्यों एवं स्क्रीनिंग के मद्देदनजर घरों पर भ्रमण कर टैलीशीट के माध्यम से जांच की। जिला कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि कुल चिह्नित 19 मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय लाया जाएगा। जिला कार्यक्रम समन्वयक अखिलेश चतुर्वेदी व वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राहुल श्रीवास्तव, अमित कुमार ने हर्रैया में मेडिकल अफसर टीबी क्लीनिक डॉ. अभय कुमार सिंह के अध्यक्षता में बैठक कर दो दिन में हुए कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर सुपरवाइजर पुन्नी लाल, उदय प्रताप शुक्ल, अंगद कुमार, मृगरेंद्र पांडेय, संगीता पांडेय, रेखा, संगीता एवं कप्तानगंज में रामनाथ, ध्रुवचंद, शकुंतला, विजय लक्ष्मी, पल्लवी, सूरजमुखी, प्रीती, संगीता चौधरी, मालती, माला सिंह, केतकी देवी आदि मौजूद रहे।