फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Zonal property officer absent from meeting, engineer summoned to Lucknow

Bareilly News: जोनल संपत्ति अधिकारी बैठक से गैरहाजिर, अभियंता लखनऊ तलब

Fri, 09 Jan 2026 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Zonal property officer absent from meeting, engineer summoned to Lucknow
बदायूं-बरेली से जुड़ी सूचनाएं न मिलने पर नाराज हुए सभापति, एक्सईएन के विरुद्ध पत्र लिखने का दिया निर्देश
विज्ञापन

बरेली। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को हुई उप्र विधान परिषद की निगरानी समिति की बैठक से आवास विकास परिषद के जोनल संपत्ति अधिकारी गैरहाजिर रहे। सूचनाएं देने में असमर्थ अधिशासी अभियंता को सभापति ने लखनऊ तलब कर लिया। अधिशासी अभियंता राजेंद्र नाथ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखने का निर्देश दिया है।
बरेली और बदायूं जिले के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति के सभापति एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने आवास विकास परिषद से जुड़ी संपत्तियों के बारे में पूछताछ शुरू की तो अधिशासी अभियंता राजेंद्र नाथ ने कहा कि संबंधित सूचनाएं जोनल संपत्ति अधिकारी के पास हैं और वह बैठक में नहीं आए हैं। वह मुरादाबाद में बैठते हैं, जबकि वह बरेली जोन के संपत्ति अधिकारी हैं। इस पर समिति के सदस्यों ने उनकी कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

सभापति ने पूछा कि बहेड़ी के गांव जुगुरू नगर के शशांक भाटिया को वर्ष 1982 में राजेंद्रनगर में प्लाॅट आवंटित हुआ था। उन्होंने प्लॉट नहीं लिया था। उनके पंजीयन शुल्क के 2500 रुपये लौटाए गए या नहीं? बदायूं के सिविल लाइंस फेज-एक व दो की आवासीय कॉलोनी के आवंटियों पर बकाया और उसकी वसूली के लिए की जा रही कार्रवाई के बारे में पूछा गया। अधिशासी अभियंता इसका जवाब भी नहीं दे पाए। बताया जा रहा है कि बदायूं की आवासीय परियोजना में आवंटियों पर 543.83 लाख रुपये अभी तक बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत व बीडीए के कार्यों की भी समीक्षा
जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डॉ. नीतू सिंह सिसौदिया ने सभापति को बताया कि पंचायत की आय बढ़ाने के लिए सिरौली के भूखंड पर शॉपिंग काॅम्प्लेक्स बनाने के लिए नक्शा तैयार हो रहा है। पंचायत के पास 249 दुकानें हैं। इनका किराया मिल रहा है। सभापति ने कहा कि जिला पंचायत की संपूर्ण भूमि का रजिस्टर बनवाएं और विवरण भी ऑनलाइन दर्ज कराएं। बीडीए की समीक्षा में सभापति ने भूमि अधिग्रहण के मानकों और अवैध कब्जे हटाने के बारे में पूछा। उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने बताया कि वर्तमान में प्राधिकरण की किसी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं है। उपाध्यक्ष ने रामायण वाटिका, रुद्रावनम, नाथ नगरी म्यूजियम की भी जानकारी दी। डीएम ने बताया कि धार्मिक पर्यटन में बरेली को अयोध्या, वाराणसी और मथुरा के बाद चौथे स्थान पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
कर निर्धारण में पारदर्शिता लाने की हिदायत
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने सभापति को बताया कि नगर निगम के तहत तीन विद्यालय संचालित हैं। सभापति ने छात्र संख्या के बारे में पूछा। शिक्षक-छात्र अनुपात को दुरुस्त करने के लिए शासन में पत्राचार करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि वायु की गुणवत्ता सुधारने के लिए मियावाकी वन लगाए गए हैं। शीघ्र ही सथरापुर में सॉलिड वेस्ट प्लांट शुरू हो जाएगा। सभापति ने टैक्स निर्धारण में पारदर्शिता लाने की हिदायत दी। डीएम अविनाश सिंह ने सभापति को बताया कि बरेली जिला देश में एक्यूआई की रैंकिंग में टॉप पर है। संवाद

--
बैठक में अधिशासी अभियंता गए थे। जनपद स्तर पर तैनात संपत्ति अधिकारी भागीरथी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए हैं। जोन में दो मंडल मुरादाबाद और बरेली हैं। बरेली में ऑफिस न होने से मुरादाबाद में बैठता हूं। - मांगेराम चौहान, जोनल संपत्ति अधिकारी, आवास विकास परिषद

---
श्रीराम की प्रतिमा को किया नमन

विधान परिषद की समिति के सदस्यों ने रामगंगानगर में बन रही रामायण वाटिका का भ्रमण किया। सदस्यों ने भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा को नमन किया। वाटिका में विकसित हरित क्षेत्र, सुंदर लैंडस्केपिंग, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा और समग्र स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की। कहा कि ऐसी वाटिका पर्यावरण के लिहाज से बहुत अच्छी है। अन्य शहरों में भी ऐसी वाटिका होनी चाहिए। इस दौरान बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए, सचिव वंदिता श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed