{"_id":"5f80c93a8ebc3eefbb076020","slug":"zonal-office-of-municipal-corporation-opens-in-suresh-sharma-nagar-also-bareilly-news-bly422704049","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम का जोनल कार्यालय सुरेश शर्मा नगर में भी खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम का जोनल कार्यालय सुरेश शर्मा नगर में भी खुला
विज्ञापन
नगर निगम का नया खुला कार्यालय।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
21 वार्डों को संबद्ध किया, सहायक नगर आयुक्त होंगे प्रभारी
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने सुरेश शर्मा नगर में जोनल कार्यालय -3 बनाकर उससे 21 वार्डों को संबद्ध किया है। इन वार्डों के लोगों की शिकायतों का निपटारा इसी कार्यालय में होगा और उन्हें नगर निगम तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी को इस जोन का प्रभारी बनाया गया है।
नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि जनता की सहूलियत के लिए सुरेश शर्मा नगर में जोनल कार्यालय खोलकर वहां स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई है। इस कार्यालय में निर्माण, जलकल, स्वास्थ्य और टैक्स समेत सभी विभागों के कर्मचारी बैठेंगे। संपत्ति टैक्स जमा करने की सुविधा भी होगी। लोग अपनी शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे। शुक्रवार से ही कार्यालय में कामकाज शुरू हो गया।
ये वार्ड किए संबद्ध: ब्रह्मपुरा, सुरेश शर्मा नगर, हजियापुर, आकाशपुरम, बड़ी बिहार, चक महमूद नगर, वनखंडीनाथ, एजाजनगर गौटिया, कांकरटोला, रबड़ी टोला, रोहली टोला, संजयनगर, छोटी बिहार, नवादा जोगियान, कटरा चांद खां, नवादा शेखान, सूफी टोला, हरुनगला, सहसवानी टोला, नई बस्ती, चक महमूद।