फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Zip President Sanjay's fate will be decided today

जिपं अध्यक्ष संजय के भाग्य का आज होगा फैसला

Sat, 28 Oct 2017 01:48 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 28 Oct 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
Zip President Sanjay's fate will be decided today
jp
 जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह के भाग्य का आज फैसला होगा। इसमें भाजपा और सपा के पर्दे के पीछे रहकर शह और मात का खेल खेल रहे रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। अगर संजय अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हुए तो यह न केवल उनकी बल्कि सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव की पहली रणनीतिक कुशलता मानी जाएगी। अगर अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बहुमत से ज्यादा सदस्यों का समर्थन जुटता है तो भाजपा के दो विधायकों के अलावा अन्य रणनीतिकारों की ऊपर तक बल्ले-बल्ले हो जाएगी। दोनों पक्ष मतदान से पहले जिला पंचायत सदस्यों को कुर्सी बचाने और गिराने के लिए रात भर इकट्ठा करने में लगे रहे। साम, दाम, दंड, भेद की नीति के चलते अध्यक्ष पद बचाने और अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग कराने के लिए सदस्यों की खरीद फरोख्त की चर्चाएं भी चरम पर रहीं। दोनों पक्षों ने अपने समर्थन में 40 से 45 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है। 
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की शनिवार 11 बजे से पंचायत सभागार में मीटिंग होगी। 60 सदस्यीय जिला पंचायत बोर्ड में कोरम पूरा होने पर सिविल जज सीनियर डिवीजन शक्ति सिंह की देखरेख में अविश्वास प्रस्ताव पर पहले बहस होगी। जरूरत पड़ने पर मतदान कराया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बरकरार रखने के लिए सपा समर्थित अध्यक्ष संजय सिंह को कम से कम 31 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी। हालांकि जिला पंचायत में कोई भी सदस्य किसी पार्टी के सिंबल पर चुनाव नहीं जीता था, फिर भी सदन में भाजपा समर्थित 16, सपा समर्थित 20 और बसपा समर्थित 14 सदस्य माने जाते हैं। सात सदस्य निर्दलीय थे जो पहले सपा और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले जिला पंचायत सदस्यों को एकजुट करने के लिए अध्यक्ष संजय सिंह, उनके पिता रिटायर्ड एडीएम रामेश्वर दयाल, सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव रात-दिन एक किए रहे। भाजपा की ओर से सदस्यों को अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में माहौल बनाने की कमान बिथरी विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल, नवाबगंज विधायक केसर सिंह ने संभाली। दोनों दलों की जोड़-तोड़ के चलते यह पता नहीं चल पा रहा कि कौन सा सदस्य किसके पाले में है। दोनों पक्ष अपने पाले में 40 से 45 सदस्य होने का दावा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कोट--
हमें 46 सदस्यों का समर्थन हासिल है। भाजपा के पास सदस्य कम बचे हैं। हो सकता है कि अविश्वास प्रस्ताव का कोरम ही पूरा न हो, इसलिए वोटिंग की जरूरत न पड़े। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय की कुर्सी बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- शुभलेश यादव, जिलाध्यक्ष सपा 

कोट--
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को 11 बजे बुलाई है। सदस्यों का बहुमत मेरे साथ है। सभी 60 सदस्यों का समर्थन है। उम्मीद है कि कोरम पूरा नहीं होगा और अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

 - संजय सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत 

कोट--
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह साफ-सुथरी और ईमानदार छवि के हैं। सभी जिला पंचायत सदस्य संजय के समर्थन में हैं। भाजपा कोरम पूरा नहीं कर पाएगी और संजय की ही जीत होगी।
- वीरपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed