{"_id":"a83a3239192ad0971b08e3645df971e5","slug":"zilla-panchayat-members-were-shot-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी को लगी गोली
बरेली
Updated Mon, 26 Oct 2015 01:34 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कैंट क्षेत्र से लौट रहे जिला पंचायत के वार्ड 45 से सदस्य पद के प्रत्याशी राहुल कश्यप की बांह में गोली लगी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके भाई का कहना है कि महेशपुरा फाटक के पास उनकी कार पर फायरिंग की गई। एक गोली कार के आगे और दूसरी पीछे से मारी गई। वहीं पुलिस का कहना है कि कार पर ब्लैकनिंग पाई गई है। जिससे जाहिर होता है कि गोली नजदीक से चली है यह पेशबंदी का मामला भी हो सकता है।
सुभाषनगर इलाके की करगैना बीडीए कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय राहुल कश्यप जिला पंचायत के वार्ड नंबर 45 से सदस्य पद के प्रत्याशी हैं। वह रविवार रात ग्यारह बजे कैंट क्षेत्र से समर्थकों को बस्ता देकर कार से लौट रहे थे तबकी यह घटना बताई जा रही थी। कार में उनके साथ में चचेरे भाई हरिशंकर, चाचा राजू कार चालक पवन भी थे जो उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। भाई हरिशंकर का आरोप है कि एक नेता ने राहुल को चुनाव लड़ने पर धमकी दी थी। जिसकी शिकायत एसएसपी को पत्र भेजकर भी की जा चुकी है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि कार पर गोलियां काफी करीब से लगने से ब्लैकनिंग साफ दिख रही है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने कहा कि तहरीर आने के बाद पहले मामले की जांच की जाएगी उसके बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।