फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   YouTuber Sakshi Mishra filed a case against nine people including her father-in-law in Bareilly

Bareilly News: यूट्यूबर साक्षी मिश्रा ने ससुर समेत नौ लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा, लगाए ये आरोप

Sun, 30 Jun 2024 02:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jun 2024 02:14 PM IST
सार

यूट्यूबर साक्षी मिश्रा के ससुर हरीश नायक सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। साक्षी ने हरीश नायक के बेटे अजितेश से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया है। इससे पूर्व हरीश नायक पर दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज हो चुका है। 

विज्ञापन
YouTuber Sakshi Mishra filed a case against nine people including her father-in-law in Bareilly
यूट्यूबर साक्षी मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की यूट्यूबर साक्षी मिश्रा ने अपने ससुर हरीश नायक पर एक और मुकदमा दर्ज कराया है। साक्षी ने धमकाने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हरीश नायक समेत नौ लोगों को नामजद कराया गया है। हरीश नायक सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 

विज्ञापन


साक्षी मिश्रा ने पूर्व में ससुर हरीश नायक और अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में चार्जशीट लगने के बाद से हरीश नायक मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। 

विज्ञापन

साक्षी ने लगाया ये आरोप 
साक्षी का आरोप है कि चार दिन पहले हरीश के कहने पर उनका रिश्तेदार जतिन घर आया था। वह साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश को गाली देने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पुलिसवालों की मौजूदगी में हरीश, सुशीला, जतिन, यशि, श्रुति, हिमांशी, शील कुमार, निलिमा और बबीता अभद्रता करने लगे।

अभद्रता करने का वीडियो बनाया तो फोन छीनने की कोशिश की गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। साक्षी ने वीडियो देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। साक्षी की तरफ से इज्जतनगर थाने में सभी नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed