फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth's body and bike found in canal

Bareilly News: नहर में मिला युवक का शव और बाइक

Thu, 23 Jul 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Youth's body and bike found in canal
कांग्रेसियों ने लाठीचार्ज और यूरिया किल्लत के खिलाफ किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन। फोट - फोटो : samvad
भुता। गांव परेवा कुइया के पास मटकापुर वाली नहर में बुधवार को बाइक और युवक का शव मिला। उसकी पहचान इज्जतनगर क्षेत्र के गांव मोरनिया निवासी मजदूर अमित (28) के रूप में हुई है। वह सोमवार को पत्नी-बच्चों के साथ गांव रसूला गुलाम अब्बास में ससुराल आए थे। मंगलवार को ससुर संग शराब पार्टी करने के बाद से लापता थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए ससुर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मटकापुर वाली नहर में एक युवक का शव और बाइक मिली। सूचना पर गई पुलिस ने शव को पानी भरी नहर से निकाला। ग्रामीणों से शिनाख्त कराई। पड़ोसी गांव रसूला गुलाम अब्बास के व्यक्ति ने दामाद अमित की पहचान कर उनका पता इज्जतनगर के मोरनिया बताया। उन्होंने बताया कि अमित, पत्नी और बच्चों के साथ सोमवार को ससुराल आए थे। मंगलवार को उन्होंने दामाद संग भुता बाजार जाकर शराब पी थी। शाम को दोनों अपनी-अपनी बाइक से नशे में गांव लौट रहे थे। वह पहुंच गए लेकिन दामाद घर नहीं पहुंचे। इसकी सूचना मोरनिया में भी दी। अमित के परिजनों ने देर रात तक तलाश की। बुधवार शाम शव मिलने की सूचना पर ससुर वहां गए और शिनाख्त की। सूचना पर अमित के भाई अमन, चचेरा भाई आकाश आदि परिजन मौके पर आ गए।
विज्ञापन

चचेरे भाई आकाश ने बताया कि अमित दो भाइयों में बड़े थे। वह पेंटर और रेडीमेड बाउंड्रीवॉल बनाने की मजदूरी करते थे। उनकी शादी तीन साल पहले हुई थी। दंपती का एक बेटा और बेटी है। परिजनों ने नशे में अमित को बाइक से अकेले जाने देने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ संदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने पूछताछ के लिए ससुर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed