फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youths beat up home guard for stopping them from violating traffic rules in bareilly

Bareilly News: स्कूटी सवार युवकों की गुंडई, यातायात नियमों के उल्लंघन से रोकने पर होमगार्ड को पीटा

Mon, 30 Jan 2023 04:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Jan 2023 04:13 PM IST
सार

पीड़ित होमगार्ड की तैनाती यातायात नियंत्रण में बारादरी थाने के ईंट पजाया चौराहा पर है। वह शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे ड्यूटी कर रहे थे, तभी स्कूटी सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। 

विज्ञापन
Youths beat up home guard for stopping them from violating traffic rules in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में यातायात नियमों का उल्लंघन करने से रोकने पर स्कूटी सवार दो युवकों ने होमगार्ड जवान को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की पहचान के लिए बारादरी पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी के गांव बेडिया खुर्द निवासी ग्रीशपाल होमगार्ड में जवान हैं। उनकी तैनाती यातायात नियंत्रण में बारादरी थाने के ईंट पजाया चौराहा पर है। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे ग्रीशपाल साथी रोहिताश के साथ वहां ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान कांकर टोला की ओर से स्कूटी सवार दो लोग गलत साइड से आ रहे थे। ग्रीशपाल के रोकने पर दोनों तमतमा गए।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों ने ग्रीशपाल को पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। होमगार्ड का कहना है कि पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद है। उसने टीएसआई विजेंद्रपाल वर्मा को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed