{"_id":"645b5438b2cfd4228807f9a7","slug":"youth-voters-excited-about-voting-for-the-first-time-in-nagar-nikay-chunav-2023-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: पहली बार मतदान को लेकर उत्साह, जानिए क्या कहते हैं बरेली के युवा वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: पहली बार मतदान को लेकर उत्साह, जानिए क्या कहते हैं बरेली के युवा वोटर
Wed, 10 May 2023 01:52 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 May 2023 01:52 PM IST
सार
बरेली के युवा पहली बार मतदान करने के लिए काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान जरूर करेंगे।
विज्ञापन
शिवांगी और तृप्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में नगर निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान है। शहर के युवा पहली बार मतदान करने के लिए काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि आधुनिक तकनीक के प्रयोग से ही शहर को स्मार्ट बनाया जा सकता है। पुरानी समस्याओं को बेहतर तरीके से हल किया जा सकता है। कैमरे, स्पीडोमीटर, ऑनलाइन व ऑफलाइन हेल्प डेस्क की सुविधाओं से जनता और अधिकारियों के बीच संवाद सेतु बनाया जा सकता है। इससे शहरवासियों का विश्वास बढ़ेगा और अधिकारी भी जमीनी हकीकत से वाकिफ होंगे।
विज्ञापन
शिवांगी साहेबा ने कहा कि आज के दौर में पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है, लेकिन शहर में आए दिन हरियाली पर आरी चल रही है। शहर को सुंदर बनाने के लिए हरियाली को बचाना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
तृप्ति जोशी ने कहा कि शहर को आधुनिक बनाने के लिए बिजली महत्वपूर्ण है। गलियों में बिजली के तार उलझे रहते हैं। इससे दुर्घटना होने का भी आशंका रहती है। नया मेयर ऐसा हो जो बिजली संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराए।
विज्ञापन
प्रिया कश्यप और प्रिया कुमार
- फोटो : अमर उजाला
प्रिया कुमार ने बताया कि शहर को स्मार्ट बनाने के लिए छोटे इलाकों पर ध्यान देने की जरूरत है। संजय नगर, किला, शास्त्री नगर के बाशिंदे खराब सड़क, छुट्टा पशु, पानी निकासी की समस्याओं से आगे ही नहीं बढ़ पा रहे।
प्रिया कश्यप ने कहा कि किसी बड़े नेता या अधिकारी के आने पर ही शहर की स्ट्रीट लाइटें जलती हैं। शहर को सुंदर बनाने के लिए रात में रोशनी जरूरी है। नगर निकाय चुनाव के बाद नई रणनीति से काम करने की जरूरत है।

मोहम्मद फैजल और शाहनूर
- फोटो : अमर उजाला
मोहम्मद फैजल ने कहा कि जब शहर के लोग स्वस्थ होंगे, तभी वे बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है। जगह-जगह से कूड़ा उठे और सही तरीके से डंप हो, यह ध्यान रखना चाहिए।
शाहनूर ने कहा कि शहर में बदलाव लाने के लिए शहर के लोगों को भी एक अच्छे नागरिक की तरह वोट देना होगा। इससे वे खुद भी जिम्मेदार होंगे और अधिकारियों से भी जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद रखेंगे।
शाहनूर ने कहा कि शहर में बदलाव लाने के लिए शहर के लोगों को भी एक अच्छे नागरिक की तरह वोट देना होगा। इससे वे खुद भी जिम्मेदार होंगे और अधिकारियों से भी जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद रखेंगे।
कोमल और हर्ष
- फोटो : अमर उजाला
हर्ष ने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से भी काफी दिक्कतें हल कर सकते हैं। हर ट्रैफिक सिग्नल पर कैमरे काम करने लगें और स्पीडोमीटर लगे तो दुर्घटनाएं कम होंगी और यातायात व्यवस्था भी ठीक रहेगी।
कोमल रस्तोगी ने कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत शहर में भी ऑनलाइन हेल्प डेस्क होनी चाहिए। इससे जनता को भी सुविधा होगी और अधिकारियों को भी छोटे व बड़े इलाकों की परेशानियों के बारे में पता चलेगा।
कोमल रस्तोगी ने कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत शहर में भी ऑनलाइन हेल्प डेस्क होनी चाहिए। इससे जनता को भी सुविधा होगी और अधिकारियों को भी छोटे व बड़े इलाकों की परेशानियों के बारे में पता चलेगा।