फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   youth voters excited about voting for the first time in nagar nikay chunav

UP Nikay Chunav: पहली बार मतदान को लेकर उत्साह, जानिए क्या कहते हैं बरेली के युवा वोटर

Wed, 10 May 2023 01:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 May 2023 01:52 PM IST
सार

बरेली के युवा पहली बार मतदान करने के लिए काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान जरूर करेंगे। 

विज्ञापन
youth voters excited about voting for the first time in nagar nikay chunav
शिवांगी और तृप्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान है। शहर के युवा पहली बार मतदान करने के लिए काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि आधुनिक तकनीक के प्रयोग से ही शहर को स्मार्ट बनाया जा सकता है। पुरानी समस्याओं को बेहतर तरीके से हल किया जा सकता है। कैमरे, स्पीडोमीटर, ऑनलाइन व ऑफलाइन हेल्प डेस्क की सुविधाओं से जनता और अधिकारियों के बीच संवाद सेतु बनाया जा सकता है। इससे शहरवासियों का विश्वास बढ़ेगा और अधिकारी भी जमीनी हकीकत से वाकिफ होंगे।

विज्ञापन


शिवांगी साहेबा ने कहा कि आज के दौर में पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है, लेकिन शहर में आए दिन हरियाली पर आरी चल रही है। शहर को सुंदर बनाने के लिए हरियाली को बचाना बेहद आवश्यक है। 
विज्ञापन


तृप्ति जोशी ने कहा कि शहर को आधुनिक बनाने के लिए बिजली महत्वपूर्ण है। गलियों में बिजली के तार उलझे रहते हैं। इससे दुर्घटना होने का भी आशंका रहती है। नया मेयर ऐसा हो जो बिजली संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

youth voters excited about voting for the first time in nagar nikay chunav
प्रिया कश्यप और प्रिया कुमार - फोटो : अमर उजाला
प्रिया कुमार ने बताया कि शहर को स्मार्ट बनाने के लिए छोटे इलाकों पर ध्यान देने की जरूरत है। संजय नगर, किला, शास्त्री नगर के बाशिंदे खराब सड़क, छुट्टा पशु, पानी निकासी की समस्याओं से आगे ही नहीं बढ़ पा रहे। 

प्रिया कश्यप ने कहा कि किसी बड़े नेता या अधिकारी के आने पर ही शहर की स्ट्रीट लाइटें जलती हैं। शहर को सुंदर बनाने के लिए रात में रोशनी जरूरी है। नगर निकाय चुनाव के बाद नई रणनीति से काम करने की जरूरत है। 
 

youth voters excited about voting for the first time in nagar nikay chunav
मोहम्मद फैजल और शाहनूर - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मद फैजल ने कहा कि जब शहर के लोग स्वस्थ होंगे, तभी वे बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है। जगह-जगह से कूड़ा उठे और सही तरीके से डंप हो, यह ध्यान रखना चाहिए।

शाहनूर ने कहा कि शहर में बदलाव लाने के लिए शहर के लोगों को भी एक अच्छे नागरिक की तरह वोट देना होगा। इससे वे खुद भी जिम्मेदार होंगे और अधिकारियों से भी जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद रखेंगे। 

youth voters excited about voting for the first time in nagar nikay chunav
कोमल और हर्ष - फोटो : अमर उजाला
हर्ष ने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से भी काफी दिक्कतें हल कर सकते हैं। हर ट्रैफिक सिग्नल पर कैमरे काम करने लगें और स्पीडोमीटर लगे तो दुर्घटनाएं कम होंगी और यातायात व्यवस्था भी ठीक रहेगी। 

कोमल रस्तोगी ने कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत शहर में भी ऑनलाइन हेल्प डेस्क होनी चाहिए। इससे जनता को भी सुविधा होगी और अधिकारियों को भी छोटे व बड़े इलाकों की परेशानियों के बारे में पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed