फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth shot dead in Bareilly s OCF Ramlila Ground

शाहजहांपुर में दिनदहाड़े हत्या: ओसीएफ रामलीला मैदान में युवक को मारी गई गोली, तीन टीमें खुलासे के लिए लगाईं गई

Mon, 02 Dec 2024 05:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 Dec 2024 05:38 PM IST
सार

UP News Today: पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन टीमों को लगाया है।

विज्ञापन
Youth shot dead in Bareilly s OCF Ramlila Ground
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक सनसनीखेज वारदात में आर्डनेंस क्लोदिंग फैक्टरी के रामलीला मैदान में युवक की झगड़े के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारोपी मौके से भाग गए। मौके पर पहुंचे एसपी राजेश एस. ने बताया कि सीओ सिटी के नेतृत्व में तीन टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं।

विज्ञापन


थाना सदर बाजार के गदियाना निवासी दिलीप गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र आयुष गुप्ता को मैदान पर बुलाया गया था। यहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी गोली मारने के बाद एक दुकान में कुछ देर तक रुके और फिर काले रंग की गाड़ी से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी राजेश एस. ने बताया कि वारदात के पीछे ठेला लगाने का विवाद सामने आ रहा है। अभी पूछताछ चल रही है, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed