फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth scorched due to electrocution of high tension power line

Bareilly News: लोहे का फ्रेम छूने से जुगाड़ वाहन में उतरा हाइटेंशन लाइन का करंट, चालक की मौत

Fri, 03 Mar 2023 04:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Mar 2023 04:58 PM IST
सार

सीबीगंज में शुक्रवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक को जोड़कर बने जुगाड़ वाहन पर रखा साइन बोर्ड का फ्रेम हाईटेंशन लाइन के तारों में छू गया। इससे वाहन में करंट उतर आया। करंट लगने से वाहन चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Youth scorched due to electrocution of high tension power line
घटनास्थल पर जुगाड़ वाहन और आसपास खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में जुगाड़ से बनाए रिक्शे में लादकर ले जाए जा रहे एक साइनबोर्ड का फ्रेम हाईटेंशन लाइन के तारों से छू गया। इससे रिक्शे में करंट उतर आया। रिक्शा चालक राजू (40) बुरी तरह झुलस गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सीबीगंज के गांव पस्तोर निवासी राजू ने लोडर रिक्शा चालक हैं। शुक्रवार दोपहर बरेली से साइनबोर्ड का बड़ा फ्रेम वह रिक्शे में लादकर महेशपुरा स्थित खन्ना फर्नीचर हाउस पर उतारने जा रहे थे। फर्नीचर हाउस के सामने हाईटेंशन लाइन के तारों से फ्रेम छू गया। करंट से राजू गंभीर रूप से झुलस गए और सड़क पर गिर पड़े। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अशोक कंबोज पहुंचे। रिक्शा चालक को एंबुलेंस बुलाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। राजू ने वहां दम तोड़ दिया। दोपहर में सरेराह घटना होने से घटनास्थल के आसपास काफी भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही राजू की पत्नी शकुंतला व बेटा सतपाल, कमल एवं बेटी सुषमा, किरन व स्वाति भी पहुंच गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed