{"_id":"5aa14ad84f1c1bbe218b6cff","slug":"youth-remain-untouched-as-train-runs-over-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊपर से गुजरी रेल, बाल भी नहीं हुुअा बांका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊपर से गुजरी रेल, बाल भी नहीं हुुअा बांका
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 08 Mar 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
memu train
- फोटो : अमर उजाला
चलती ट्रेन की चपेट में आया एक युवक पटरियों पर गिर गया। पूरी ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। यह देखकर यात्रियों में हाहाकार मच गया, लेकिन ट्रेन गुजरने के बाद युवक खड़ा हुआ और पटरियों पटरियों होता हुआ चला गया।
विज्ञापन
यह वाक्या प्लेटफार्म दो का है। सुबह सात बजे करीब मालगाड़ी प्लेटफार्म दो से गुजर रही थी। अचानक मालगाड़ी के डिब्बे का दरवाजा खुल गया जिसकी चपेट में प्लेटफार्म पर खड़ा एक युवक आ गया और वह पटरियों पर गिर गया। यह देखते ही प्लेटफार्म पर खड़े अन्य यात्रियों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया, लेकिन ट्रेन नहीं रुकी। पूरी ट्रेन युवक के ऊपर से गुजर गई। ट्रेन जाने के बाद यात्रियों ने देखा कि युवक पटरियों से उठा और चल दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन