{"_id":"69ca0d7f6f95bff3880de0fb","slug":"youth-posts-video-on-instagram-in-bareilly-police-save-his-life-on-meta-alert-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आज मेरा आखिरी दिन है': बरेली में युवक ने इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, मेटा अलर्ट पर पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आज मेरा आखिरी दिन है': बरेली में युवक ने इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, मेटा अलर्ट पर पुलिस ने बचाई जान
Mon, 30 Mar 2026 11:13 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:13 AM IST
सार
बरेली के आंवला में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर आत्महत्या करने की कोशिश की। मेटा के अलर्ट पर पुलिस 15 मिनट में युवक के घर पहुंच गई और उसकी जान बचा ली। उससे पूछताछ की तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
विस्तार
बरेली में आंवला थाना पुलिस ने आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे युवक की जान बचाई। मुख्यालय से मिली सूचना पर पुलिस टीम 15 मिनट में युवक के घर पहुंची। युवक ने अपने हाथ पर ब्लेड से कट मारे थे। कीटनाशक दवा भी पी ली थी। पुलिस ने उसको अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह युवती से प्रेम करता है। युवती ने बात करना बंद कर दिया है इसलिए यह कदम उठाया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस को मुख्यालय से मेटा अलर्ट का मिला था कि आंवला क्षेत्र निवासी युवक ने 'आज मेरा आखिरी दिन है और आज मैं ज़हर खाने वाला हूं' लिखकर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। इस सूचना और लोकेशन पर थाना आंवला के उप निरीक्षक पुलिस टीम के साथ 15 मिनट के अंतराल में युवक के घर पहुंच गए। परिजनों से जानकारी कर युवक के कमरे में पहुंचे तो वहां युवक गंभीर हालत में मिला।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
युवक ने हाथ पर ब्लेड से कट मारे थे। उसने कीटनाशक दवा भी पी ली थी, जिसकी बोतल पास में पड़ी थी। परिजनों के सहयोग से युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने युवक का प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक युवक ने बताया कि वह एक युवती से प्यार करता है। युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया है। इससे आहत होकर उसने ऐसा किया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने युवक की काउंसलिंग की। जिस पर उसने कहा कि वह भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेगा। युवक के परिजनों ने थाने के पुलिसकर्मियों की तत्परता और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।