फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   youth posted on Facebook in support of Pakistan police started investigation in Bareilly

Bareilly News: युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में फेसबुक पर किया पोस्ट, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 03 May 2025 07:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 May 2025 07:14 PM IST
सार

बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के धौराटांडा कस्बा निवासी युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उसने एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया है, जिसमें पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
youth posted on Facebook in support of Pakistan police started investigation in Bareilly
भोजीपुरा थाना क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक खुराफाती ने पाकिस्तान के समर्थन में फेसबुक पर पोस्ट डाली। पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल होने पर लोगों में रोष फैल गया। एक्स पर पोस्ट के स्क्रीनशॉट भेजकर हिंदू संगठन के लोगों ने कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौराटांडा नगर पंचायत के वार्ड चार निवासी युवक ने प्रधानमंत्री को धमकी देते हुए फेसबुक पर लिखा था कि पाकिस्तान पर एक्शन लिया तो गलतफहमी में मत रहना। युवक ने फेसबुक पर पाकिस्तान के विमानों का वीडियो भी डाला था। एसएसपी अनुराग आर्य ने भोजीपुरा पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed