{"_id":"5f2d94c38ebc3e3c9b1d97d3","slug":"youth-killed-with-sharp-weapon-bareilly-news-bly415484419","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से युवक की हत्या
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। रामवाटिका धाम से शुक्रवार की रात घर वापस आ रहे 20 वर्षीय युवक को हमलावरों ने धारदार हथियार का प्रहार कर घायल कर दिया। बाद में उसकी मौत हो गई। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या क्यों की गई इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
मोहल्ला मनिहार वार्ड निवासी मनोज कुमार (20) पुत्र रामलखन रामवाटिका धाम गया था, रात करीब 9:45 पर घर वापस आ रहा था जब रास्ते में हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और गले पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। मनोज एकलौता पुत्र था। साल भर पहले लड़की को भगाने के मामले में नामजद था। आशंका जाहिर की जा रही है कि इसी चलते उसकी हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि परिवार वालों को सूचना देदी गई है, इस संबंध में लोगों से पूछताछ की जा रही है।