{"_id":"6a2bc5ccda82ace1be0784d0","slug":"youth-dies-after-being-hit-on-the-head-by-a-brick-during-a-storm-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: आंधी में पड़ोसी की छत से गिरी ईट आंगन में घूमते युवक के सिर में लगी, हुई मौत; दो दिन से चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: आंधी में पड़ोसी की छत से गिरी ईट आंगन में घूमते युवक के सिर में लगी, हुई मौत; दो दिन से चल रहा था इलाज
Fri, 12 Jun 2026 02:09 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
रिजवान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली जिले के बिझरी चैनपुर इलाके के नरियावल के निवासी 28 वर्षीय रिजवान उर्फ मनु की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। रिजवान के सिर में बुधवार रात आई आंधी के दौरान ईंट लग गई थी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने बताया कि रिजवान प्लाइवुड फैक्टरी में काम करते थे। बुधवार रात करीब नौ बजे वह घर के आंगन में थे और शौचालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी तूफान चल रहा था। पड़ोसी आबिद हुसैन की छत पर पड़ी टिन की चादर करीब दो सौ मीटर दूर खेत में जाकर गिरी। इसके ऊपर ईंट की छोटी दीवार थी। ये ईंट उखड़कर पड़ोसियों के घर में गिरीं। इन्हीं में से एक ईंट रिजवान के सिर में घुस गई। तत्काल ही परिवार के लोग रिजवान को बरेली ले गए। यहां निजी अस्पताल में उसका वेंटिलेटर पर रखकर उपचार किया जा रहा था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। बताया कि रिजवान के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।
विज्ञापन