फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth, businessmen and women all suffer under BJP rule

युवा, व्यापारी और महिलाएं सभी भाजपा शासन में त्रस्त

Sat, 02 Oct 2021 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Youth, businessmen and women all suffer under BJP rule
सपा जिला सम्मेलन में पूर्व मंत्री संजय विधार्थी का स्वागत करते सपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सपा के जिला सम्मेलन में बोले पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी सविता

विज्ञापन
बरेली। सपा के प्रदेश सचिव व पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी सविता ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्र, युवा, व्यापारी और महिलाएं सभी त्रस्त हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। आए दिन टैक्स बढ़ने से व्यापारी बर्बाद हो गया है। महिलाओं पर भी अत्याचार बढ़ता जा रहा है।
संजय विद्यार्थी शुक्रवार को लालफाटक पर एक बरातघर में पार्टी के जिला सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महंगाई पर कोई लगाम नहीं रह गई है। सरकारी विभाग निजी हाथों को दिए जा रहे हैं। सरकारी भर्ती भाजपा सरकार आने के बाद लगभग बंद हो चुकी है, इससे आरक्षित वर्ग का भविष्य खतरे में है। पिछड़ों, दलितों को झूठे सपने दिखाकर भाजपा उनका हक छीन रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कहीं दिखाई ही नहीं दे रहा है। बरेली में पिछले पांच साल में सिर्फ सपा सरकार में शुरू हुए प्रोजेक्ट पर ही काम हुआ, उन्हीं के फीते काटे गए। सम्मेलन में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, गौरव सक्सेना, आदेश यादव गुड्डूू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय बढ़ना चाहिए

बरेली। सपा कार्यालय पर शुक्रवार को शिक्षक सभा की संगोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. वी पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षकों की स्थिति दयनीय है। वित्तविहीन शिक्षक लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी सुन नहीं रही है। एस्मा लगा दिए जाने की वजह से सरकारी शिक्षक भी प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। संगोष्ठी में राष्ट्रीय सचिव टीएस चौहान, मंडल प्रभारी प्रमोद यादव, जिलाध्यक्ष ज्ञान यादव, साधना मिश्रा, पल्लवी सक्सेना, आसिफ अली आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed