फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth beaten to death as he protested against firing cracker

पटाखा छुड़ाने का किया विरोध तो युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 08 Nov 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 08 Nov 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death as he protested against firing cracker
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के एक गांव में बीती रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका कसूर यह था कि उसने पटाखा छुड़ाने का विरोध किया था लेकिन इस बात पर लोगों को इतना गुस्सा आ गया कि लाठी-डंडों से पीटकर उसे मार डाला गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हिंसा का यह तांडव करने के बाद सभी आरोपी भाग गए। मरने वाले युवक के परिवार वालों ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मरने वाले का नाम अंकित बताया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंकित के घर के सामने  कुछ युवक पटाखे छुड़ा रहे थे। जब यह बात अंकित को पता चली तो उसने बाहर आकर पटाखे छुड़ाने के लिए मना किया। लेकिन उनके बीच कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि पटाखे छुड़ाने वाले युवक लाठियां ले आए और अंकित पर अपना सारा गुस्सा उतार दिया। इसी में अंकित की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed