{"_id":"64f1e28999c2cb2a720a1f13","slug":"youth-beat-up-hindu-leader-for-resist-drinking-alcohol-on-road-in-bareilly-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रास्ते में शराब पीने से रोका तो हिंदूवादी नेता को पीटा, पूर्व पार्षद समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रास्ते में शराब पीने से रोका तो हिंदूवादी नेता को पीटा, पूर्व पार्षद समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट
Fri, 01 Sep 2023 06:39 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Sep 2023 06:39 PM IST
सार
रास्ते में खड़े होकर नशा करने का विरोध किया तो हिंदूवादी नेता की पिटाई कर दी गई। नेता ने पूर्व पार्षद समेत नौ लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में सरेराह कुछ युवक शराब और सुल्फा पी रहे थे। वहां से गुजर रहे हिंदूवादी नेता ने युवकों को सड़क पर नशा करने से रोका। इससे बौखलाए युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। नेता ने पूर्व पार्षद समेत नौ लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट कराई है। पथराव का वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन
चौपुला निवासी मोनू बृहस्पतिवार को अपनी बहन के घर जा रहे थे। चौपुला से बिहारीपुर रोड पर पड़ने वाली गुपिया वाली गली में खड़े कुछ लोग शराब और सुल्फा पी रहे थे। रास्ते से गुजरने वाली महिलाएं और राहगीर इससे असहज महसूस कर रहे थे। मोनू ने इन लोगों का विरोध किया तो उन पर सरिया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। इससे मोनू के पैर में चोट लग गई।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों ने मोनू को बमुश्किल बचाया। इसके बाद हमलावरों ने अन्य साथियों को बुला लिया और उस पथराव कर दिया। पथराव में मोनू को बचाने वाले मोहल्ले के लोग भी घायल हो गए। मोनू ने कोतवाली में पूर्व पार्षद अमित गिहार, गौतम, राहुल, सुनील, बंदन, आदिक, रंजीत, आसिब और आदर्श के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन