फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   youth

क्रिकेट में जीआरएम और फुटबॉल में विद्या भवन चैंपियन

Sun, 20 Oct 2019 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
youth
बरेली। एसआरएमएस ग्राउंड पर खेली जा रही इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीआरएम के नाम रहा। वहीं फुटबॉल की चैंपियनशिप विद्या भवन स्कूल ने जीती। ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

क्रिकेट का फाइनल जीआरएम और विद्या भवन के बीच हुआ। टास जीतकर जीआरएम ने विद्या भवन को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। विद्या भवन की टीम 20 ओवर में 99 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआरएम की टीम ने एक विकेट शेष रहते जीत दर्ज की। मैन ऑफ दि मैच दक्ष मेहरोत्रा, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज यंश और मैन ऑफ दि सिरीज विशु पटेल को चुना गया। ट्रॉफी के साथ इनको नकद पुरस्कार भी दिए गए। फुटबॉल का फाइनल विद्या भवन और एसआर के बीच खेला गया। जिसमें विद्या भवन ने 3-2 से जीत दर्ज की। आदित्य को प्लेयर ऑफ दि सिरीज चुना गया। ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। चेयरमैन देव मूर्ति ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। इस दौरान गेस्ट ऑफ ऑनर एसपीआरए संसार सिंह, एडीएमई वीके सिंह, आरएसओ विजय कुमार, फुटबॉल संघ के सचिव मून रॉबिन्सन, क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed