फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   youth

300 किमी दूर से आए खिलाड़ी, फिर खुद गद्दे बिछाए

Wed, 16 Oct 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
youth
बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज और स्पोर्टस स्टेडियम में बुधवार से होने वाली प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश के हर कोने से खिलाड़ी मंगलवार को ही शहर पहुंच गए। यहां खेल विभाग ने अलग-अलग स्कूलों में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भी की। लेकिन यह इंतजाम खस्ताहाल नजर आए। कई कई सौ किमी. दूर से आए खिलाड़ियों को यहां हॉल में एक किनारे पड़े गद्दे खुद ही बिछाने पड़े। कहीं गंदगी तो कहीं अंधेरे को लेकर खिलाड़ियों में शिकायत रही।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित इस्लामिया गर्लस इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सैफई, आगरा, मुरादाबाद व एक अन्य मंडल की महिला टीमों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। इनमें मुरादाबाद मंडल की टीम मंगलवार दोपहर ही यहां पहुंच गई थी। खिलाड़ियों ने बताया कि स्कूल लगा होने के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी हॉल में गद्दे नहीं मिले। दोपहर तीन बजे के बाद गद्दों की व्यवस्था की गई। इसके अलावा पानी पीने की जगह पर लगी टोटियों ज्यादातर खराब थीं। उनके ऊपर ईंटे रखकर पानी बहने से रोका गया था। इनमें खिलाड़ियों को सिर्फ गद्दे दिए गए थे। चार और तखियों का इंतजाम नहीं था। अन्य टीमों ने व्यवस्था बेहतर बताई।
विज्ञापन

वहीं एफआर इस्लामिया में बरेली, सहारनपुर, अयोध्या, वाराणसी, मुरादाबाद और प्रयागराज मंडल की पुरुष टीमें रुकी थी। यहां खिलाड़ियों ने गंदगी होने की शिकायत की। हॉल के बाहर बड़ी बड़ी झाड़ियों उग आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम भरोसे गर्ल्स इंटर कॉलेज में आगरा और सहारनपुर मंडल की महिला टीमें पहुंची थी। यहां व्यवस्था बाकियों से बेहतर नजर आई। सफाई के साथ खिलाड़ियों को गद्दे, चादर व तखिये उपलब्ध कराए गए थे। इसके अलावा अन्य स्कूलों में भी खिलाड़ियों ने व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की।

खेलने आई लड़कियों की हिफाजत में लगा दिए शराबी कर्मचारी
मिशन कंपाउंड में बने मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी करीब छह मंडल की टीमों की रुकने की व्यवस्था की गई है। लेकिन कॉलेज के इंतजाम पूरे नजर नहीं आए। गेट से घुसते ही पूरे कैंपस में रोशनी का आभाव नजर आया। खिलाड़ी भी नल अंधेरे में मोबाइल टार्च की रोशनी में बर्तन धोती नजर आई। इतना ही नहीं प्रदेश भर से आईं खिलाड़ियों की हिफाजत के लिए यहां शराबी कर्मचारियों को भी तैनात किया गया। महिला सहकर्मी होने के बावजूद एक कर्मचारी अमित कंपाउंड में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर टहलता नजर आया। इस पर एक अन्य कर्मचारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि ड्यूटी के टाइम अमित पार्टी करने के बाद सीधा यहां चला आया। प्रिंसिपल सनीला मैसी से शिकायत करने पर उन्होंने कैंपस में शिक्षकों की मौजूदगी का हवाला देते हुए कर्मचारियों के नशे में होने की बात को नकार दिया। साथ ही सभी व्यवस्थाओं को भी ठीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed