{"_id":"5d659c018ebc3e01740f45ae","slug":"youth-bareilly-news-bly373823160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह : मेडल पाने में बेटियों ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह : मेडल पाने में बेटियों ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेडल पाने में भी बेटियां आगे हैं। 84 टॉपर्स की सूची में 56 छात्राएं और 28 छात्र शामिल हैं। इन सभी टॉपर्स को 21 ग्राम का मेडल दिया जाएगा। मेडल बनवाने का काम शुरू भी कर दिया गया है। वहीं समारोह को लेकर अन्य तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह दो सितंबर को कैंपस स्थित स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम मुख्य अतिथि स्वामी चिदानंद सरस्वती हाेंगे और अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। समारोह में 84 टॉपर्स को मेडल और डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। टॉपर्स को देने के लिए 21 ग्राम वजन के मेडल बनवाए जा रहे हैं, जो चांदी के होंगे। वहीं विश्वविद्यालय कैंपस में रंगाई-पुताई और मरम्मत का काम भी चल रहा है। इसके साथ ही जिले के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को निमंत्रणपत्र बांटने का सिलसिला भी लगातार जारी है।
एडमिशन लेने में भी आगे निकलीं बेटियां
इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में एडमिशन लेने के मामले में भी छात्राओं ने बाजी मारी है। शैक्षिक सत्र 2019-20 में अब तक 5,72,049 एडमिशन हुए हैं। इनमें से 2,89,008 छात्राएं और 2,83,041 छात्र हैं। छात्राओं की यह संख्या छात्रों की अपेक्षा 5967 ज्यादा है।