Bareilly News: विश्वविद्यालय के छात्रावास में फायरिंग करने वाला युवक हिरासत में, पुलिस ने थार की बरामद
पुलिस ने आरोपी रवि पटेल के बारे में पड़ताल की तो पता चला कि वह फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को रवि पटेल दादा लिखता है। उसने खुद को विधायक का भतीजा बताकर छात्र को धमकाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रावास तक छात्रों को दौड़ाने व हवाई फायर करने वाले रवि पटेल को बारादरी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। थार भी बरामद की गई है। पुलिस बुधवार को घटना का खुलासा कर सकती है।
सोमवार रात हुई फायरिंग के मामले में मेन छात्रावास में रहने वाले बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र नितिन दीप ने एफआईआर दर्ज कराई है। बताया कि वह अपने दोस्त हर्ष जायसवाल और अभय प्रताप के साथ डोहरा मोड़ स्थित दुकान पर चाय पी रहा था। इस बीच नशे में धुत कुछ लोग थार में सवार होकर पहुंचे।
बोला- मैं विधायक का भतीजा हूं
उन्हें धमकाया कि तू मेरे से पहले चाय कैसे पी रहा है ? विरोध पर एक ने कहा कि तू मेरा कुछ नहीं कर पाएगा। मैं विधायक का भतीजा हूं। शोर सुनकर मौके पर लोग जुटे तो आरोपी फरार हो गए। थोड़ी देर बाद वे छात्रावास में आ धमके और छात्रों को निशाना बनाकर फायर कर दिया। वह लोग किसी तरह बचे। बाद में ये हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। रिपोर्ट लिखकर बारादरी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने रवि पटेल को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
टशन में रहता है रवि, खुद को बताया है दादा
पुलिस ने आरोपी रवि पटेल के बारे में पड़ताल की तो पता चला कि वह फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को रवि पटेल दादा लिखता है। उसने कई लक्जरी कारों और बाइक के साथ टशन दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो डाल रखे हैं। कारों और बाइक से स्टंट दिखाते हुए भी उसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। टशन दिखाने को वह एक सियासी दल का झंडा लगी कार से भी घूमता था। हालांकि उस दल में है भी या नहीं, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कुल तीन आरोपी होने की पुष्टि हुई है। इनमें से एक रवि पटेल से पूछताछ की जा रही है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।