फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   youth are advancing on the path to success through Abhyuday free coaching in Bareilly

Bareilly News: 'अभ्युदय' से हो रहा भाग्योदय, निशुल्क कोचिंग से कामयाबी की राह पर बढ़ रहे युवा

Thu, 20 Aug 2026 12:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 20 Aug 2026 12:00 PM IST
सार

बरेली में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को अभ्युदय कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल रही है। समाज कल्याण विभाग से संबद्ध यह केंद्र निशुल्क तैयारी कराता है। वर्ष 2026-27 में अब तक 329 विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं।

विज्ञापन
youth are advancing on the path to success through Abhyuday free coaching in Bareilly
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत मिलती है निशुल्क कोचिंग

विस्तार

बरेली में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर मंच देने के लिए शुरू किए गए अभ्युदय कोचिंग सेंटर का परिणाम लगातार बेहतर हो रहा है। समाज कल्याण विभाग से संबद्ध इस केंद्र में निशुल्क पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों ने नीट, यूपीएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन

 
अभ्युदय केंद्र में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुरूप विषय विशेषज्ञों के माध्यम से तैयारी कराई जाती है। केंद्र में नीट, यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने की व्यवस्था है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023-24 में 250 और 2024-25 में  300 से अधिक युवाओं ने परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्युदय कोचिंग में पंजीकरण कराया, जिनमें विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अभ्युदय केंद्र की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली परिक्षेत्र के आठ रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, एक चार्जिंग स्टेशन तैयार; आरामदायक होगा सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वर्ष 2026-27 में भी अब तक नीट, यूपीएसएसी और एसएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 329 विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं अभी पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। वर्ष 2023 से वर्ष 2025 तक अभ्युदय कोचिंग में तैयारी पाकर 7 विद्यार्थियों ने नीट, एक युवा का बैंक पीओ, एक छात्रा का चयन बिहार लोक सेवा आयोग, एक छात्र का चयन यूपी पुलिस के साथ ही अन्य पदों पर हुआ है। जो कि अब सरकारी सेवा के साथ ही अन्य के लिए प्रेरणा बने हैं। 

अभ्युदय की छात्राओं को एसडीएम सदर देंगी सफलता के मंत्र
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला महाविद्यालय में संचालित प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के गुर सीखने का अवसर मिलेगा। बृहस्पतिवार को वर्ष 2022 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल वाली आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में उपजिलाधिकारी सदर इशिता किशोर अभ्युदय कक्षा में छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगी। 

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि अभ्युदय केंद्र के परिणाम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जिले के अन्य युवाओं का भी उत्साह बढ़ा है। लगातार पंजीकरण की संख्या बढ़ रही है। निशुल्क कोचिंग लेकर तमाम युवाओं का चयन सरकारी विभागों में उच्च पदों पर हुआ है। ऐसे प्रयासों से प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है। 

परीक्षा में काम आया अफसरों का मार्गदर्शन 
चित्रा आलोक ने बताया कि सीएम अभ्युदय योजना का लाभ लेकर मैंने निशुल्क तैयारी की। मेरा चयन बिहार लोक सेवा आयोग में शिक्षिका के पद पर हुआ है। कोचिंग के दौरान आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की ओर से मार्ग दर्शन भी मिला, जिससे परीक्षा के दौरान काफी आसानी हुई। 

गौरव प्रकाश ने कहा कि मेरा सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते निजी संस्थानों से नीट की तैयारी करना संभव नहीं था। जिसके बाद अभ्युदय कोचिंग सेंटर में प्रवेश लेकर नीट की तैयारी की। बेहतर मार्गदर्शन से नीट में सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed