फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youngsters are studying from old books in the new session

Bareilly News: नए सत्र में पुरानी किताबों से पढ़ रहे नौनिहाल

Wed, 03 Apr 2024 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 03 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Youngsters are studying from old books in the new session
बरेली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में नवीन शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक किताबें नहीं पहुंचाई जा सकी हैं। आलम यह है कि नगर क्षेत्र के विद्यालयों में ही बच्चों को पुरानी किताबों से पढ़ाई करनी पड़ रही है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर क्षेत्र के कई विद्यालयों की पड़ताल की गई। इसमें अधिकतर विद्यालयों में बच्चे पुरानी किताबों से ही पढ़ते मिले। बेंच के अभाव में बच्चे जमीन पर बैठे मिले तो कहीं विद्यालय समय में स्मार्ट टीवी भी ताले में बंद मिला। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में करीब 24 लाख किताबें वितरित की जानी हैं, लेकिन अब तक सिर्फ नौ लाख ही बांटी जा सकी हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय चीनी मिल
यहां विद्यालय में कम संख्या में बच्चे उपस्थित थे। दोपहर एक बजे कम रोशनी में टिनशेड के नीचे बैठे बच्चे पुरानी किताबें पढ़ रहे थे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि यहां स्मार्ट टीवी भी लगाया गया है, लेकिन चोरी होने के डर से उसे ताले में बंद कर रखा है। फर्नीचर न होने की वजह से बच्चे जमीन पर बिछी दरी पर बैठकर पढ़ाई करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर
यहां दोपहर 1:20 बजे काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे जो की पुरानी किताबों से ही पढ़ाई कर रहे थे। स्मार्ट टीवी यहां भी नहीं चल रहा था। फर्नीचर न होने से बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ रहे थे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों को नियमित पढ़ाया जा रहा है। पुरानी किताबों से और बोर्ड पर सवाल लिखकर पढ़ाई हो रही है।


कंपोजिट विद्यालय वीरभट्टी
यहां 200 बच्चे पंजीकृत हैं। दोपहर 1:36 बजे यहां बच्चे एक कक्षा में बैठे हुए थे। इसमें कुछ फर्नीचर तो कुछ जमीन पर बिछी दरी पर बैठकर पुरानी किताबें पढ़ रहे थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि किताबें प्राप्त नहीं हुई हैं। इसलिए पुरानी किताबों से पढ़ाया जा रहा है।

वर्जन...
विद्यालयों में किताबों के वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कुछ समय बाद सभी जगह किताबें पहुंच जाएंगी। - संजय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed