फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young woman hanged herself after young man refusing to marry in panchayat in badaun

यूपी: दहेज के लिए मां को बेबस देख फंदे पर झूली युवती, भरी पंचायत में मंगेतर ने कर दिया था शादी से इनकार

Tue, 09 Mar 2021 12:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
young woman hanged herself after young man refusing to marry in panchayat in badaun
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी में दहेज की मांग सुलझाने के लिए बैठी पंचायत में एक युवती ने अपनी मां को जब बेबस देखा तो फंदे पर झूल गई। युवती की मंगनी हो चुकी थी। लेकिन मंगेतर और उसके परिवार वाले दहेज की मांग पर अड़े थे। मामले में मंगेतर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। सनसनीखेज घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरी जंगल की है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ महीने पहले बेवा मरियम ने बेटी शमां का रिश्ता गांव के ही अतीक अहमद के साथ तय किया था। ग्रामीणों समेत नाते-रिश्तेदारों को भी इसका पता था। मंगनी की रस्म भी हो चुकी थी। तीन-चार दिन पहले अतीक ने दहेज में बाइक के अलावा घरेलू सामान और नकदी की मांग रख दी। 
विज्ञापन


शमां के परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी कि वे निकाह से पहले दहेज की मांग को पूरी कर पाते। रविवार को  मरियम ने गांव के कई लोगों और रिश्तेदारों के जरिये पंचायत भी कराई। देर रात तक कोई नतीजा सामने नहीं आया तो सोमवार सुबह फिर से गांव में ही पंचायत बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में अतीक समेत उसके परिवार को लोगों ने समझाया भी लेकिन वे नहीं माने। बकौल मरियम अतीक ने उससे कह दिया कि शमां जहर खाकर मर जाए या फिर कुछ और कर ले। वह निकाह नहीं करेगा।  इसकी भनक घर में मौजूद शमां को लगी तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पंचायत में कोई नतीजा सामने नहीं आने के बाद परिजन घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। 

दरवाजा तोड़कर लोगों ने अंदर झांका तो शमां का शव फंदे पर लटकता नजर आया। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले अतीक और परिवार के लोग महिलाओं के साथ घर से भाग गए। इधर, पुलिस ने शमां के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका की मां की तहरीर पर मंगेतर अतीक और उसके परिवार के खिलाफ दहेज की खातिर आत्महत्या को मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पंचायत में खुद की मौजूदगी से इनकार कर रहे हैं लोग
शमां की मौत के बाद सकरी जंगल निवासी कई लोगों से संपर्क साधने का प्रयास किया गया। कुछ से बात भी हुई लेकिन उन्होंने यह तो बताया कि अतीक ने अच्छा नहीं किया लेकिन पंचायत में कौन-कौन मौजूद रहा। इसे कोई नहीं बता पा रहा है। दरअसल, कोई भी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता। 

कुछ का यहां तक कहना है कि रविवार शाम को पंचायत में पुलिस भी पहुंच गई थी। लेकिन पुलिस ने भी पंचायत में मौजूद रहने से भी इंकार किया है। इसके विपरीत मरियम की मानें तो अतीक पर दहेज का भूत सवार हो गया था। मरियम के तीन बेटे हैं जो दिल्ली में काम करते हैं। उसके शौहर का पहले ही इंतकाल हो चुका है।

युवती ने निकाह टूटने से क्षुब्ध होकर ही अपने घर में फांसी लगाई है। सुबह पंचायत हुई थी। पंचायत में ग्रामीणों ने अतीक को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं माना था। उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी गई है।- विशाल प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed