फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man was taking selfie with pistol friend died due to sudden bullet incident happened in chandigarh

हादसा या हत्या: रिवॉल्वर संग सेल्फी ले रहा था युवक, अचानक चली गोली और मौत ने छीन लिया दोस्त

Wed, 08 Sep 2021 10:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Sep 2021 10:10 AM IST
सार

रेस्टोरेंट कर्मियों के मुताबिक अंश और उसके दोस्त भास्कर ने सेल्फी लेने के लिए रेस्टोरेंट मालिक से उसकी रिवाल्वर ली थी जो अचानक चल गई। हालांकि अंश के पिता ने भास्कर और रेस्टोरेंट मालिक रणदीप सिंह राजू पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
young man was taking selfie with pistol friend died due to sudden bullet incident happened in chandigarh
रेस्टोरेंट में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन महीने पहले ही चंडीगढ़ राजीव गांधी टेक्नोलॉजी पार्क किशनगढ़ की एक कंपनी में नौकरी करने गया बरेली जिले के शास्त्रीनगर का 21 वर्षीय अंश रेस्टोरेंट में खाना खाते वक्त रिवाल्वर की गोली लगने से जान गंवा बैठा। 
विज्ञापन


रेस्टोरेंट कर्मियों के मुताबिक अंश और उसके दोस्त भास्कर ने सेल्फी लेने के लिए रेस्टोरेंट मालिक से उसकी रिवाल्वर ली थी जो अचानक चल गई। हालांकि अंश के पिता ने भास्कर और रेस्टोरेंट मालिक रणदीप सिंह राजू पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


यह घटना चंडीगढ़ के पिंजौर थाना इलाके के रॉयल गजीबो रेस्टोरेंट में सोमवार रात साढ़े ग्यारह बजे हुई। जहां अंश अपने दोस्त भास्कर के साथ खाना खाने गया था। शास्त्री में रहने वाले कनंधीर सिंह के मुताबिक अंश उनका बड़ा बेटा था जो तीन महीने से चंडीगढ़ की राजीव गांधी टेक्नोलॉजी पार्क किशनगढ़ की एक कंपनी में कार्यरत था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चंडीगढ़ सेक्टर 38 डी में हरकिशन स्कूल के पास किराए के फ्लैट में रहता था। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर को शाम पांच बजे अंश ने अपनी मम्मी को फोन कर बताया कि वह अपने दोस्त भास्कर के साथ खाना खाने जा रहा है और रात करीब 11 बजे तक फ्लैट पर लौट आएगा। 
 

रात करीब ढाई बजे चंडीगढ़ पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि उनके बेटे अंश का शव रॉयल गजीबो रेस्टरोरेंट में मिला है। यह सुनते ही कनधीर सिंह, अपने भाई अनुराग सिंह और बहनोई संजय कुमार के साथ पिंजौर थाने पहुंचे। यहां पता चला कि कनपटी में गोली लगने से अंश की मौत हुई है। पिता ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट संचालक के लाइसेंसी पिस्तौल से भास्कर ने उनके बेटे की हत्या की है। 

हालांकि पिंजौर थाना प्रभारी रामपाल के मुताबिक सेल्फी लेने के चक्कर में गोली लगने से युवक की मौत हुई है। अंश के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पिस्तौल के साथ ले रहा था सेल्फी, तभी चल गई गोली
रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने बताया कि अंश और भास्कर बैठकर खाना खा रहे थे। गर्मी के कारण उन्होंने अपनी मेज बाहर लगवा ली थी। भास्कर पिंजौर का रहने वाला था, जो अक्सर रेस्टोरेंट में आता रहता था जबकि उसका दोस्त अंश पहली बार आया था। रात करीब साढ़े 11 बजे भास्कर कुमार ने सेल्फी लेने के लिए रेस्टोरेंट के संचालक से उसकी पिस्तौल ले ली। इस दौरान अचानक उससे गोली चल गई। गोली साथ बैठे उसके दोस्त अंश चौधरी की कनपटी में जा लगी। गोली लगते ही अंश चौधरी एक तरफ लुढ़क गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मेज पर थी बीयर की खाली बोतल, भरे हुए गिलास
जांच करने पहुंची पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट में मेज पर खून बिखरा था। इसके अलावा खाने के सामान सहित बीयर की खाली बोतल और दो भरे हुए गिलास रखे हुए थे। मेज के नीचे भी बीयर के अलावा अन्य बोतलें पड़ी थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed