फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man trapped the girl in love trap and harassed for dowry in Bareilly

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, होटल में दुष्कर्म: आरोपी ने कार्रवाई के डर से युवती से रचाई शादी, फिर किया ऐसा सलूक

Mon, 09 Sep 2024 05:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Sep 2024 05:20 PM IST
सार

बरेली में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया। युवती का आरोप है कि उसने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस को तहरीर दी तो कार्रवाई से बचने के लिए युवक ने युवती से मंदिर में शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
young man trapped the girl in love trap and harassed for dowry in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म और बाद में शादी करने पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें युवती ने युवक की मां और बहन को भी नामजद किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का कहना है कि वर्ष 2023 में आरोपी युवक से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। पहले युवक ने दोस्ती का प्रस्ताव भेजा था। उसके बाद दोनों की इंस्टाग्राम पर चैटिंग होने लगी और फिर बाद में उनके बीच प्यार हो गया। 
विज्ञापन


11 फरवरी 2023 को युवक उसे सेटेलाइट बस अड्डे के नजदीक एक गेस्ट हाउस में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसके परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो वह युवती को थाने ले गए और आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने मंदिर में की थी शादी  
दोनों पक्षों को थाने बुला लिया था, जहां युवक शादी करने को तैयार हो गया था। अप्रैल 2024 को शहर के एक मंदिर में उनकी शादी करा दी गई। वह मंदिर से ही युवक के साथ ससुराल चली गई थी। आरोप है कि करीब आठ दिन बाद युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह दहेज में चार लाख रुपये मांग रहा था। 

उसने कई दिन तक युवती को कमरे में बंद रखा। उसे खाना तक नहीं दिया। 22 जून को जब उसके पिता और भाई आए तो वह उसे निकालकर अपने घर ले गए। उसके बाद युवती ने तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां और बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed