Bareilly News: 100 रुपये की खातिर दोस्त की हत्या, चश्मदीद ने खोला राज, अब कब्र से निकाला जाएगा शव
फरीदपुर क्षेत्र में 15 जनवरी को एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। तीन दिन बाद उसके दोस्त ने मौत का राज खोला। घटना के चश्मदीद दोस्त के मुताबिक युवक की हत्या उसके एक दोस्त ने की थी। आरोपी ने उसे भी धमकी दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में चार दिन पहले रेलवे ट्रैक किनारे शव मिलने के मामले में मृतक के परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एक चश्मदीद के सामने आने के बाद परिजनों ने शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की भी मांग की है। बताया गया है कि 100 रुपये की खातिर युवक की हत्या की गई थी।
फर्रखपुर निवासी नसीर अहमद (40) का शव 15 जनवरी की सुबह पितांबरपुर रेलवे फाटक के नजदीक मिला था। शव पर चोटों के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी हालांकि कोई तहरीर दिए बिना ही शव दफन कर दिया। मंगलवार को मोहल्ले के रिजवान ने घटना का चश्मदीद होने का दावा करते हुए असलम नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया।
दुर्घटना दिखाने को रेलवे ट्रैक पर फेंका था शव
रिजवान ने बताया नसीर पर असलम के सौ रुपये उधार थे। असलम ने रुपये मांगे तो नसीर ने विवाद के बाद असलम की हत्या कर दी। दुर्घटना दिखाने के लिए शव ट्रैक के किनारे फेंक दिया। मुंह खोलने पर उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई। डर के चलते वह जानकारी नहीं दे पाया।
मृतक के भाई मोहम्मद शमीम ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। चश्मदीद ने भी थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। परिजनों ने शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पुलिस चश्मदीद से पूछताछ कर रही है।
Pilibhit News: युवक को निवाला बनाने के बाद गांव के आसपास घूम रहा बाघ, दहाड़ से उड़ी ग्रामीणों की नींद
थाना फरीदपुर के इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि तीन दिन पहले शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला था। अब चश्मदीद ने युवक की हत्या की बात कही है। परिजनों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो मजिस्ट्रेट की अनुमति लेने के बाद शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।