बरेली में युवक की हत्या: ढाबे पर पहले पी शराब, जब मांगा रुपयों का हिसाब तो दोस्तों ने ले ली जान
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव पुरनापुर में एक ढाबे के पास पीलीभीत के गांव पटनिया निवासी ड्राइवर आकाश की हत्या कर दी गई। दो दिन बाद शव बरामद कर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। पीलीभीत जनपद का युवक कार चालक था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनकी निशानदेही पर बुधवार को सुबह गांव पुरनापुर में एक ढाबे के पास उसका शव बरामद किया गया।
पीलीभीत के बीसलपुर थाने के गांव पटनिया निवासी आकाश कार चालक था। बताया जा रहा है कि आकाश अपने बदायूं निवासी रिश्तेदार की गाड़ी फरीदाबाद की एक कंपनी में चलता था। उसकी पुन्नापुर निवासी विनोद से दोस्ती थी। 28 अप्रैल को आकाश अपनी कार लेकर फरीदाबाद से बिथरी क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में आया था।
शराब पार्टी के दौरान हुआ था विवाद
विनोद और उसके दोस्त उसे एक ढाबे पर बुलाकर ले गए थे। वहां शराब पार्टी के दौरान विनोद ने आकाश से अपने तीन हजार रुपये रुपये का हिसाब मांगा। इसी बात पर विवाद हुआ। आरोपियों ने विवाद के बाद मोटरसाइकिल के क्लच के तार से गला कसकर आकाश की हत्या कर दी गई।
मृतक आकाश के पिता धर्मपाल ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने आकाश का शव ढाबे के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने आकाश की इको कार और टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है।