फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man molested the woman at gun point in bareilly

Bareilly News: झोलाछाप ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, तमंचा दिखाकर बोला- शोर मचाया तो मार दूंगा

Tue, 24 Jan 2023 12:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Jan 2023 12:41 PM IST
सार

बरेली में एक झोलाछाप ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। तमंचा दिखाकर उसे धमकाया। वीडियो भी बनाया। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
young man molested the woman at gun point in bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बरेली में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने में आया है। पीड़ित महिला ने झोलाछाप पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी युवक उसके पति का दोस्त है। वह एक दिन उसके घर में जबरन घुस आया। तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। आरोपी ने महिला के मुंह में कोई नशे की दवा डाल दी। महिला अपने घर के दरवाजे पर गिर गई। इस बीच आरोपी भाग गया। पीड़ित महिला ने थाना कैंट में तहरीर दी है। 

विज्ञापन

खुद को बताया पति का दोस्त 

कैंट क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़ित महिला के मुताबिक 17 जनवरी की रात फिरोज नाम का युवक उसके घर पर आया। उसने खुद को पति का दोस्त बताया और दरवाजा खोलने के लिए कहा। महिला ने कहा कि उसके पति घर पर नहीं है। इस पर आरोपी ने उसे अपनी बातों में फंसाकर दरवाजा खुलवा लिया। दरवाजा खुलते ही वह घर के अंदर घुस आया। उसने तमंचा दिखाकर डराया धमकाया। बोला, शोर मचाया तो मार दूंगा। विरोध करने पर उसे पीटा। जबरन उसे कमरे में ले गया। 

विज्ञापन

आरोपी ने बनाया दुष्कर्म का वीडियो 

आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो क्लिप भी बनाई। धमकी दी कि अगर किसी को कुछ भी बताया कि वीडियो वायरल कर देगा। घटना के अगले दिन पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता कहना है कि आरोपी युवक क्लीनिक चलाता है। वह झोलाछाप है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed