Bareilly News: शोहदे ने कॉलेज जा रही छात्रा से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा और कपड़े फाड़े
बीएम प्रथम वर्ष की छात्रा नौ दिसंबर को कॉलेज जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसे जबरन अपनी स्कूटी पर बैठाने का प्रयास किया। घटना से छात्रा अवसाद में आ गई। उसने कॉलेज जाना भी छोड़ दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में शोहदे ने राह चलते छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। उसे पकड़ कर जबरन स्कूटी पर बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर छात्रा को पीटा। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के बाद पीड़ित छात्रा अवसाद में आ गई। उसकी मां की तहरीर पर थाना किला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती बरेली कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसके साथ गढ़ी चौकी मुरावान लाइन पार निवासी अंशुल सक्सेना नाम का युवक अक्सर छेड़छाड़ करता था। कई बार विरोध करने पर भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। नौ दिसंबर को उसने हदें पार कर दीं।
घटना के बाद छोड़ा कॉलेज
छात्रा कॉलेज जा रही थी। रास्ते में अलखनाथ मंदिर के पास अंशुल ने उसे रोक लिया। उससे छेड़छाड़ की और पकड़ कर जबरन स्कूटी पर बैठाने की कोशिश की। वहां से बचकर छात्रा किसी तरह घर पहुंची। घटना के बाद से उसने कॉलेज जाना बंद कर दिया और अवसाद में आ गई।
परिवार वालों के पूछने पर छात्रा ने पूरी बात बताई। यह भी बताया कि अंशुल ने किसी को बताने पर उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित छात्रा की मां ने रविवार को थाना किला में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।