फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man molested minor girl with help her relative woman in budaun

शर्मनाक: लिव-इन में युवक संग रह रही बुआ ने नाबालिग भतीजी का कराया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 19 Sep 2023 12:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 12:31 PM IST
सार

बदायूं में एक युवती ने अपने परिचित युवक से सगी भतीजी का दुष्कर्म कराया। पीड़ित किशोरी ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी बुआ और युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
young man molested minor girl with help her relative woman in budaun
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बदायूं शहर से सटे एक गांव में सगी बुआ ने अपनी नाबालिग भतीजी का दुष्कर्म कराया। पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा है। पुलिस ने इस मामले दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पीड़ित भतीजी का आरोप है कि बुआ का पति से विवाद चल रहा है। इससे वह एक युवक के साथ सहमति संबंध (लिव-इन) में रह रही है। बुआ ने ही उक्त युवक से उसकी मुलाकात कराई। फिर धीरे-धीरे युवक उससे बात करने लगा। युवक ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंशाहजहांपुर में प्रोफेसर की हत्या: बदमाशों ने घर में घुसकर की वारदात, परिवार के नौ लोग घायल; लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

माता-पिता गए थे प्रयागराज 

पीड़ित किशोरी के मुताबिक 28 अगस्त को उसके माता-पिता प्रयागराज गए थे। घर पर उसकी बड़ी बहन और छोटा भाई मौजूद था। इसी दौरान उसकी बुआ और युवक उसके घर पहुंचे। दोनों लोग रात को वहीं रुके।

भतीजी का आरोप है कि इसी दौरान बुआ ने युवक से उसका दुष्कर्म करवाया। सोमवार को पीड़िता सिविल लाइंस थाने पहुंची और दोनों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने बुआ और युवक के खिलाफ रिपोर्ट कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed