फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man molested his sister in law and daugher in law in budaun

युवक ने रिश्ते किए शर्मसार: भाभी और पुत्रवधू से की अश्लील हरकत, विरोध पर हंसिये से काटा भाई का होंठ

Tue, 17 Jan 2023 07:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Jan 2023 07:47 PM IST
सार

शराब के नशे में युवक ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। उसने बदनीयती से अपनी भाभी और उसकी पुत्रवधू को दबोच लिया। अश्लील हरकत करने लगा। बचाने आए भाई पर हंसिया से प्रहार कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन
young man molested his sister in law and daugher in law in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में शराब के नशे में धुत युवक ने अपनी भाभी और उसकी पुत्रवधू को बदनीयती से दबोच लिया। दोनों के साथ उसने अश्लील हरकतें भी कीं। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे उसके पति ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके मुंह पर हंसिया से प्रहार कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र की कटरी से जुड़े एक गांव की है। सोमवार रात करीब नौ बजे एक व्यक्ति के घर में उसका छोटा भाई नशे की हालत में घुस आया। उसने अपनी भाभी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। यह देख उसको बचाने के लिए उसकी पुत्रवधू दौड़ी तो उसके साथ भी अश्लील हरकतें की गईं। 

विज्ञापन

हंसिया के प्रहार से कटा होंठ 

महिला के शोर मचाने पर दौड़कर आए उसके पति ने आरोपी को घेरने की कोशिश की। आरोप है कि युवक ने अपने भाई के मुंह पर हंसिया से प्रहार किया, तो उसका होंठ कट गया। इसके बाद आरोपी भाग गया। घायल व्यक्ति ने बताया कि आरोपी उसका छोटा भाई पहले भी ऐसी ही हरकतें कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने मंगलवार सुबह कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का है। मारपीट में ही आरोपी का बड़ा भाई घायल हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed