{"_id":"65e138edd72eaa59e00c47d3","slug":"young-man-misdeeds-with-widow-on-the-pretext-of-job-in-bareilly-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक ने नौकरी का झांसा देकर विधवा को जयपुर बुलाया, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक ने नौकरी का झांसा देकर विधवा को जयपुर बुलाया, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म
Fri, 01 Mar 2024 09:12 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Mar 2024 09:12 AM IST
सार
बरेली के सिरौली क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही युवक को दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी युवक जयपुर में रहता है। महिला का कहना है कि उसने नौकरी का झांसा देकर उसे वहां बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सिरौली क्षेत्र में विधवा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर जयपुर बुलाने के बाद एक युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। अब वह वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन
सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु 2022 में हो चुकी है। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वह परिवार का पालन-पोषण नहीं कर पा रही। गांव का ही एक युवक जयपुर में रहता है। उसने जयपुर में काम दिलाने का झांसा देकर उसे बुला लिया। कई दिन वहां रहने के बाद भी उसने नौकरी नहीं दिलवाई।
विज्ञापन
गला दबाकर मारने की कोशिश
आरोपी खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने के बाद दुष्कर्म करता। इस दौरान उसने कई अश्लील वीडियो बना लिए। जब उसने नौकरी दिलाने की बात कही तो आरोपी ने मारपीट की। अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि एक दिन उसने गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बरेली जाकर महिला ने एसएसपी से शिकायत की। मामले में बड़ागांव पुलिस चौकी के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि घटनाक्षेत्र जयपुर का है। जांच में पता चला है कि जिस व्यक्ति पर महिला आरोप लगा रही है, उससे रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद है।