फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man misdeeds mentally ill girl and got her aborted when she became pregnant

मंदबुद्धि किशोरी से हैवानियत: दुष्कर्म से गर्भवती हुई पीड़िता, निजी अस्पताल में जबरन करा दिया गर्भपात

Mon, 11 Sep 2023 12:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Sep 2023 12:28 PM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर निवासी युवक ने घर में घुसकर मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। इसका पता तब चला, जब 20 अगस्त को उसकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद आरोपी ने आशा कार्यकर्ता से सांठगांठ कर पीड़िता का एक निजी अस्पताल में गर्भपात करा दिया। 

विज्ञापन
young man misdeeds mentally ill girl and got her aborted when she became pregnant
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अनुसूचित जाति की किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। 20 अगस्त को किशोरी के पेट में दर्द हुआ, तब उसकी मां को पता चला। आरोप है कि आरोपी युवक ने आशा कार्यकर्ता से सांठगांठ कर निजी अस्पताल में पीड़िता का गर्भपात करा दिया। पीड़िता की मां ने भोजीपुरा थाने में आरोपी युवक, आशा और दो डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


देवरनियां इलाके के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति का परिवार भोजीपुरा थाना क्षेत्र में किराये पर रहकर फैक्टरी में नौकरी करता था। इसी गांव में पीलीभीत के पूरनपुर के गांव का युवक सूरज रहता था। सूरज इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। किशोरी के पिता ने उसे पंखा ठीक कराने को दिया था। युवक जब पंखा लगाने आया तो घर पर मंदबुद्धि किशोरी अकेली थी। सूरज ने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सौहार्द रखा कायम:  बरेली में उर्स के पहले दिन बनी ऐसी स्थिति, बारिश में भीगते जवान बन गए दीवार, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तबीयत बिगड़ने पर चला पता 

मानसिक बीमार होने के कारण किशोरी विरोध नहीं कर सकी और न ही किसी को बताया। 20 अगस्त को किशोरी हालत बिगड़ी तो उसकी मां उसे मेडिकल कॉलेज ले जाने लगी। तभी पड़ोस में रहने वाली आशा ऊषा निवासी धनुआ शेरगढ़ ने पेट देखकर बताया कि लड़की गर्भवती है। इस पर वह पीड़ित किशोरी का चेकअप कराने एसजेड समाज सेवा अस्पताल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर शेरगढ़ ले गई। 

सांठगांठ कर कराया गर्भपात

आरोप है कि पीड़ित के परिजन कार्रवाई कराना चाहते थे, लेकिन जब आरोपी को पता चला तो उसने आशा से सांठगांठ कर ली। अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद किशोरी की मां भोजीपुरा थाने गई और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक सूरज आशा, ऊषा, एसजेड समाज सेवा अस्पताल के डॉक्टर सैय्यद जमीर हसन और महिला डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि किशोरी के बयान और मेडिकल आदि प्रक्रिया पर कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed