फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man misdeed with cow calf in shahjahanpur

शर्मनाक: युवक ने गाय के साथ किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Mon, 23 Jan 2023 04:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Jan 2023 04:16 PM IST
सार

सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोसी के घर के बाहर बंधी गाय के साथ दुष्कर्म किया। उसे ग्रामीणों ने मौके से पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
young man misdeed with cow calf in shahjahanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने गाय की बछिया के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को ग्रामीणों ने मौके से पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन

घर के बाहर बंधी थी बछिया 

मामला सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के चांदापुर गांव का है। गांव निवासी एक ग्रामीण की गाय की बछिया घर के बाहर बंधी थी। शनिवार शाम को पड़ोसी रामप्रसाद ने गाय के साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आरोपी की पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन

पशु चिकित्सक ने किया मेडिकल 

सेहरामऊ दक्षिणी के थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी रामप्रसाद को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं एक पशु चिकित्सक ने गाय का मेडिकल किया। उधर, घटना के बाद आरोपी युवक के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed