{"_id":"5d0f216b8ebc3e706f48907c","slug":"young-man-hanged-himself-in-bisharatganj-police-station-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरेली के विशारातगंज थाने में युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरेली के विशारातगंज थाने में युवक ने लगाई फांसी
Sun, 23 Jun 2019 12:22 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
युवक ने लगाया फांसी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social media
बरेली के विशारातगंज थाने में हिरासत में लिए बदायूं के युवक ने टॉयलेट में फंदा लगाकर जान दे दी। बदायूं के हजरतपुर थाने के संघासी गांव निवासी रामवीर ने शौच के बहाने से सुबह टॉयलेट में जाकर अंगोछे से फंदा लगाकर दी है।
विज्ञापन
चार दिन पहले हुई श्याम सिंह की रेलवे ट्रैक पर हत्या के मामले में पूछताछ के लिए युवक को थाने में बुलाया गया था। वह श्याम सिंह की बहन का देवर भी था, श्याम सिंह की हत्या में बदायूं के लोगों का नाम आया था जो श्याम सिंह को बीस पंजे का कछुआ देने आने वाले थे।
विज्ञापन
श्याम सिंह का मोबाइल भी गायब बताया गया। उसी की काल डिटेल निकालकर रामवीर को पकड़ा गया, घटनास्थल पर एसएसपी ने भी मुआयना किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए को भेज दिया है।
विज्ञापन