{"_id":"61e4100cf3a80451be4539a9","slug":"young-man-got-married-after-converting-a-teenager-filed-a-case-of-kidnapping-after-turning-point-in-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: युवक ने किशोरी का धर्म परिवर्तन कराके कर ली शादी, मामले में मोड़ आने पर दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: युवक ने किशोरी का धर्म परिवर्तन कराके कर ली शादी, मामले में मोड़ आने पर दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा
Sun, 16 Jan 2022 06:01 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 16 Jan 2022 06:01 PM IST
सार
सचिन शर्मा 10 जनवरी को किशोरी को लेकर फरार हो गया था। इसकी रिपोर्ट 12 जनवरी को उसकी मां ने दर्ज कराई थी। इस मामले में अनमोल और मंगेश को भी आरोपी बनाया गया था। इसी बीच किशोरी और सचिन का एक वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली कैंट क्षेत्र निवासी सचिन शर्मा ने दूसरे समुदाय की किशोरी का धर्म परिवर्तन कराके शादी कर ली। मगर अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें किशोरी की मां सचिन से धर्म परिवर्तन की बात कह रही है। जब ऐसा नहीं हुआ तो उसके खिलाफ किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन
सचिन शर्मा 10 जनवरी को किशोरी को लेकर फरार हो गया था। इसकी रिपोर्ट 12 जनवरी को उसकी मां ने दर्ज कराई थी। इस मामले में अनमोल और मंगेश को भी आरोपी बनाया गया था। इसी बीच किशोरी और सचिन का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें धर्म परिवर्तन कर शादी करने की बात कही गई थी। मगर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया और अब उसकी मेडिकल प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
सचिन की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इसी बीच रविवार को सचिन और किशोरी की मां के दो ऑडियो वायरल हुए हैं। करीब तीन-तीन मिनट के इन ऑडियो में सचिन से धर्म परिवर्तन करने की बात कही जा रही है। साथ ही पुलिस कार्रवाई न करने की दिलासा दी जा रही है। मगर बात नहीं बनी तो सचिन के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
जांच में भी नाबालिग निकली लड़की
कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि किशोरी ने मेडिकल कराने से मना कर दिया। शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर हुई जांच में किशोरी की उम्र साढ़े 16 साल निकली है। अब कोर्ट में उसके बयान कराए जाएंगे।