फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man died under suspicious circumstances his wife alleged three people from the village beat him in Bareilly

Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी बोली- गांव के ही तीन लोगों ने पानी न देने पर पीटा

Tue, 20 May 2025 11:47 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 20 May 2025 11:47 AM IST
सार

बरेली में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
man died under suspicious circumstances his wife alleged three people from the village beat him in Bareilly
मृतक की पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में बदायूं रोड पर दूरदर्शन केंद्र के सामने पंक्चर जोड़ने की दुकान चलाने वाले नन्हेलाल (30 वर्ष) की सोमवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। पत्नी ने गांव के तीन युवकों पर पति की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। कैंट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद हकीकत पता लगेगी। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर कैंट के गांव कांधरपुर निवासी सुनीता अपने पति नन्हेलाल को लेकर जिला अस्पताल आईं। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने नन्हेलाल को मृत घोषित कर दिया। यहां पत्रकारों और पुलिस को सुनीता ने बताया कि पति रोज की तरह दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले पति के तीन दोस्त दुकान पर पहुंचकर शराब पीने लगे। उसके पति से पीने के लिए पानी मांगा। पति ने मना किया तो इन लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पत्थर दिल परिवार : दूसरी बेटी जन्मी तो सुनसान इलाके में छोड़ गईं दादी-नानी, मजदूरों ने बचाई मासूम की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता ने बताया कि थोड़ी देर बाद इन्हीं में से एक युवक उनके घर आया और बताया कि हमने तुम्हारे पति की पिटाई कर दी है, जाकर देख लो। वह दुकान पर पहुंची तो नन्हेलाल बेहोशी की हालत में थे। सुनीता ने कैंट थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि उनके पति की हत्या की गई है। नन्हेलाल के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां बेबी, खुशी और पिंकी हैं। 

पुलिस का तर्क- हार्टअटैक से हुई होगी मौत 
घटनाक्रम को लेकर लगे आरोपों के बाद कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार ने मामले में जांच की और प्रारंभिक जांच रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी। जांच में बताया गया है कि सोमवार शाम जिला अस्पताल के मेमो से नन्हेलाल की मौत का पता लगा। वह हृदय रोगी और नशे का आदी था। दिन में वह बुखारा गांव के स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। वहां से लौटकर अपनी दुकान पर काम करने लगा। यहीं उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, उसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed